मध्य प्रदेश की VIT यूनिवर्सिटी में भारी बवाल: पीलिया से 4 छात्रों की मौत के बाद 4000 Gen-Z ने किया प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

सीहोर के VIT विश्वविद्यालय में पीलिया फैलने पर बवाल

मध्य प्रदेश की VIT यूनिवर्सिटी में भारी बवाल: पीलिया से 4 छात्रों की मौत के बाद 4000 Gen-Z ने किया प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

सीहोर स्थित वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पीलिया फैलने और चार छात्रों की मौत के आरोपों के बाद मंगलवार रात 4,000 से अधिक छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कई कारों में आग लगा दी। पुलिस ने जांच का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के सीहोर जिलें में स्थिन वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी में मंगलवार रात को हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि, यहां करीब 4000 Gen-Z ने मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया और कई कारों को आग के हवाले कर दिया। छात्रों ने कॉलोज परिसर पर आरोप लगाते हुआ कहा है कि, यहां कई दिनों से पीलिया फैला हुआ है और इसके कारण करीब 4 छात्रों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया, लेकिन इसके बावजूद ​यूनिवर्सिटी प्रशासन के कान पर जूं भी नहीं रेंगी और वो हर बात को नजरअंदाज करते रहे।

इसके आगे छात्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि, इंदौर-भोपाल रोड पर सीहोर में कई दिनों से पीलिया फैल रहा है जिसकी शिकायत छात्र कई दिनों से वीसी ऑफिस, डीन समेत कई लोगों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस पर ​कोई भी एक्शन नहीं लिया। इसके आगे छात्रों ने बताया कि, कॉलेज में पानी की व्यवस्था सही नहीं है जिसके कारण यहां आएं दिन पीलिया की शिकायत होती रहती है। इसके अलावा पीलिया के कारण कई छात्रा कॉलेज को छोड़कर अपने घर चले गए, लेकिन इसके बावजूद कॉलेज प्रशासन ने काई ठोस कदम नहीं उठाया।

बताया जा रहा है कि, जब मामला हाथ निकल गया तो मंगलवार की देर रात करीब 4000 जेन जी छात्रों ने हंगामा कर दिया और जमकर नारेबाजी की। सूत्रों की मानें तो, इस मामले में कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि, कॉलेज के स्टॉफ ने कुछ छात्रों को जमकर पीटा। इसके बाद ही ये प्रदर्शन उग्र हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस कॉलेज परिसर में पहुंची और छात्रों को न्याय दिलाने का वादा किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान