अमेरिका : शटडाउन खत्म करने के लिए डेमोक्रेट और रिपब्लिकन के बीच सहमति, अड़चनें अभी बाकी

कुछ डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन के साथ मिलकर समझौते के पक्ष में मतदान किया

अमेरिका : शटडाउन खत्म करने के लिए डेमोक्रेट और रिपब्लिकन के बीच सहमति, अड़चनें अभी बाकी
अमेरिका में 40 दिन तक चले शटडाउन को खत्म करने की दिशा में सीनेट ने रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के समझौते पर मतदान किया। यह पहला प्रक्रियात्मक कदम है, लेकिन शटडाउन पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिनिधि सभा में भी वोटिंग जरूरी है। इसमें स्वास्थ्य सेवा सब्सिडी बढ़ाने और सरकारी वित्तपोषण की व्यवस्था शामिल है।

वाशिंगटन। अमेरिका में जारी शटडाउन को समाप्त करने के लिए सत्तापक्ष रिपब्लिकन और विपक्षी डेमोक्रेट के बीच सहमति के बाद सीनेट में एक समझौता पारित हो गया है। इसके बाद भी शटडाउन को खत्म करने के लिए कुछ और बाधाएं भी पार करनी शेष हैं।

इस शटडाउन के 40 दिनों के गतिरोध को दूर करने की दिशा में दोनों दलों में हुई बातचीत के बाद, कुछ डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन के साथ मिलकर समझौते के पक्ष में मतदान किया। यह मतदान सरकार को पैसा मुहैया कराने के लिए एक समझौता पारित करने की दिशा में पहला प्रक्रियात्मक कदम है। गतिरोध भले ही कमजोर हो गया हो लेकिन संघीय कर्मचारियों और सेवाओं की बहाली से पहले कई और बाधाओं को पार करनी होंगी। इनमें प्रतिनिधि सभा का मतदान भी शामिल है।

वर्तमान शटडाउन अमेरिका में अब तक का सबसे लंबा शटडाउन रहा है। एक अक्टूबर से कई सरकारी सेवाएं और भुगतान  निलंबित हैं और लगभग 14 लाख केंद्रीय कर्मचारी अवैतनिक अवकाश पर हैं या बिना वेतन के काम कर रहे हैं। इस बंद का कई सेवाओं पर भी व्यापक प्रभाव पड़ा है, जिसमें अमेरिकी हवाई यात्रा और खाद्य सुरक्षा संबंधी कार्यक्रम शामिल हैं।

रिपब्लिकन के पास सीनेट में 53-47 का बहुमत अवश्य है लेकिन इस विधेयक के लिए न्यूनतम 60 वोटों की सीमा पार करने की आवश्यकता थी। वे डेमोक्रेटस के आठ वोट हासिल करने में सफल रहे।

Read More भारत और लाइबेरिया ने की समुद्री जहाजों पर हमलों की निंदा : तत्काल रोक लगाने की मांग, कहा- इन हमलों से समुद्री व्यापार बाधित

इस समझौते में दिसंबर में स्वास्थ्य सेवा सब्सिडी बढ़ाने पर मतदान के बनी सहमति शामिल है। यह  सरकारी सहायता इस साल समाप्त होने वाली है। डेमोक्रेटस इसमें रियायतों की मांग कर रहे थे।

Read More डोनाल्ड ट्रंप बोले- जेलेंस्की की जगह यूक्रेन को मिले नया राष्ट्रपति, अमेरिकी डीजल संकट के लिए यूक्रेन को ठहराया जिम्मेदार

डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने कहा था कि वे सरकारी कार्यों के लिए नए वित्तपोषण को तब तक समर्थन नहीं देंगे, जब तक कांग्रेस उन सब्सिडी पर ध्यान नहीं देती, जो लाखों अमेरिकियों को स्वास्थ्य बीमा के लिए भुगतान करने में मदद करती हैं।

Read More पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्या मामला : 5 आरोपी गिरफ्तार, 64 नामजद समेत 70-80 लोगों पर FIR

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

विद्युत कंपनियों में मंत्रालयिक संवर्ग के पदों के पुनर्गठन की मांग, एमडी को सौंपा ज्ञापन विद्युत कंपनियों में मंत्रालयिक संवर्ग के पदों के पुनर्गठन की मांग, एमडी को सौंपा ज्ञापन
राजस्थान विद्युत मंत्रालयिक एवं अधीनस्थ कर्मचारी संघ तथा राजस्थान विद्युत मंत्रालय संगठन के संयुक्त नेतृत्व में बुधवार को जयपुर डिस्कॉम...
केंद्रीय गृह मंत्री के बयान से गरमाई सियासत, खड़गे बोले-देश के 13.3 करोड़ लोगों को घुसपैठिया बताना भारतीयता का अपमान
बधिर विद्यालय के 600 विद्यार्थियों को मिली नई पहचान, भामाशाह शशि बंसल ने भेंट किए पहचान पत्र
आज भी मां शाकंभरी देवी के दरबार में रात को लगता भूतों का दरबार, जानें इस पौराणिक कथा में
पीएम मोदी के 25 साल के जनसेवा कार्यकाल की दिल्ली कैबिनेट ने की सराहना, सीएम रेखा ने कहा- केंद्र की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा
अमेरिकी वित्त विभाग का बड़ा फैसला, बैंक ऑफ़ अमेरिका पर लगाया 1.21 अरब डॉलर का जुर्माना
कभी सरपंचों के हाथ में थी प्रधान और जिला प्रमुख की चाबी, 1995 में बदला चुनाव का पूरा गणित