अमेरिका में चीन के 12 हैकर गिरफ्तार : सरकारी एजेंसियों समेत विभिन्न संस्थानों को बना रहे थे निशाना, कई देशों के विदेश मंत्रालयों को भी किया प्रभावित

बाधित करने और रोकने के लिए अपने समन्वित प्रयासों की घोषणा की

अमेरिका में चीन के 12 हैकर गिरफ्तार : सरकारी एजेंसियों समेत विभिन्न संस्थानों को बना रहे थे निशाना, कई देशों के विदेश मंत्रालयों को भी किया प्रभावित

सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय (एमपीएस) के 2 अधिकारियों सहित 12 चीनी नागरिकों की दुर्भावनापूर्ण साइबर गतिविधियों को बाधित करने और रोकने के लिए अपने समन्वित प्रयासों की घोषणा की। 

बीजिंग। अमेरिका ने कहा कि देश में बड़े पैमाने पर सरकारी एजेंसियों समेत विभिन्न संस्थानों को हैकिंग के जरिये निशाना बनाने के आरोप में 12 चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। न्याय विभाग ने एक बयान में कहा कि न्याय विभाग, एफबीआई, नौसेना आपराधिक जांच सेवा तथा विदेश और वित्त विभागों ने चीन के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय (एमपीएस) के 2 अधिकारियों सहित 12 चीनी नागरिकों की दुर्भावनापूर्ण साइबर गतिविधियों को बाधित करने और रोकने के लिए अपने समन्वित प्रयासों की घोषणा की। 

बयान में कहा गया कि हिरासत में लिये गये लोग एक चीनी निजी कंपनी के फ्रीलांसर या कर्मचारी के रूप में काम कर रहे थे तथा चीनी विदेश सुरक्षा मंत्रालय के निर्देश पर कथित तौर पर पैसे के लिए कंप्यूटर हैक करने का काम कर रहे थे। बयान में कहा गया कि हैकरों की गतिविधियों ने अमेरिकी संघीय और राज्य सरकार की एजेंसियों, जिनमें वित्त विभाग भी शामिल है, इसके अलावा अमेरिका में रहने वाले चीनी असंतुष्टों, कई एशियाई देशों के विदेश मंत्रालयों और एक प्रमुख धार्मिक संगठन को भी प्रभावित किया है।

Tags: hackers

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को वाराणसी में 50,000 महिलाओं के साथ भव्य ‘नारी शक्ति महोत्सव’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम...
ईरान ने किया दूसरी दौर की वार्ता से इनकार : अमेरिकी बलों ने ईरानी ज़हाज जब्त किया, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा : पुलिस ने रास्ते में रोका, बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल
महिला आरक्षण पर उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान : 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का फैसला, सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला
आरएएस भर्ती-2024 परिणाम का विश्लेषण : मैरिट में पहले और बीसवें स्थान के मध्य महज 33 अंकों का रहा अंतर, लिस्ट में नीचे जाते-जाते अंतर बहुत कम
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
जयपुर में बेकाबू सफेद कार का कहर : बाइक सवार को टक्कर मार फरार, CCTV में कैद वारदात