नवरात्रि के कारण एक दिन पहले हो सकता है भारत पाकिस्तान विश्व कप मैच

सुरक्षा के मध्येनजर किया जा सकता है फैसला

नवरात्रि के कारण एक दिन पहले हो सकता है भारत पाकिस्तान विश्व कप मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 15 अक्टूबर को नियोजित एकदिवसीय विश्व कप मुकाबला एक दिन पहले, 14 अक्टूबर को आयोजित किया जा सकता है।

मुंबई। भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 15 अक्टूबर को नियोजित एकदिवसीय विश्व कप मुकाबला एक दिन पहले, 14 अक्टूबर को आयोजित किया जा सकता है।

क्रिकबज की ओर से प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद पुलिस ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से कहा है कि 15 अक्टूबर नवरात्रि का पहला दिन होने के कारण वह भारत-पाकिस्तान मैच में सुरक्षा नहीं प्रदान कर सकेगी।रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई अब नये विकल्प तलाश रहा है और इसके तहत चिर-प्रतिद्वंदियों के बीच मुकाबला 14 अक्टूबर को भी आयोजित हो सकता है।

यह योजना हालांकि पाकिस्तान के लिये असहज हो सकती है क्योंकि उसे 12 अक्टूबर को श्रीलंका से भिड़ना है। हैदराबाद में श्रीलंका का सामना करने के 48 घंटे बाद अहमदाबाद में भारत से मुकाबला करना पाकिस्तान के लिये मुश्किल हो सकता है। 

इसके अलावा 14 अक्टूबर को चेन्नई में न्यूजीलैंड बनाम बंगलादेश (सुबह 10:30 बजे से शुरू) और नयी दिल्ली में इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान (दोपहर दो बजे से शुरू) सहित दो और मैच निर्धारित हैं। उसी दिन भारत-पाकिस्तान के रूप में तीसरा मैच जोड़ने से प्रसारकों और आयोजकों के लिये चिंताएं पैदा हो सकती हैं।

Read More ओलंपिक गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य : 1900 के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, टी-20 विश्व कप जिताने के बाद अब 2028 ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर नजर

रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से कोई औपचारिक संचार नहीं किया है। नयी दिल्ली में गुरुवार को होने वाली मेजबान संघों की बैठक में कोई न कोई समाधान निकाला जा सकता है। एकदिवसीय विश्व कप पांच अक्टूबर से अहमदाबाद में शुरू होकर 19 नवंबर को अहमदाबाद में ही समाप्त होगा।

Read More कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास : एयरपोर्ट बनने से हाड़ौती में औद्योगिक विकास को लगेंगे पंख, मुख्यमंत्री बोले- प्रधानमंत्री व लोकसभा अध्यक्ष के प्रयासों से यह सपना साकार हो रहा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का भविष्यफल      आज का भविष्यफल     
विशेष दशामाता व्रत।
भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक दिवस पर 18 किमी लम्बी रथयात्रा निकली, भगवान आदिनाथ के जीवन चरित्र को दर्शाती झांकियां
निगम का हीट एक्शन प्लान : आमजन को मिलेगी तपती गर्मी से राहत, महिला हाउसिंग ट्रस्ट और नगर निगम ने किया तैयार
ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप