इंग्लैंड पर भारत की हार्दिक जीत: तीन टी-20 मैचों की शृंखला में 1-0 की बढ़त

पहला टी-20 : टीम इंडिया की जीत का हीरो रहा हार्दिक पांड्या

इंग्लैंड पर भारत की हार्दिक जीत: तीन टी-20 मैचों की शृंखला में 1-0 की बढ़त

हार्दिक पांड्या (51रन, 33 पर 4) के ऑलराउण्ड प्रदर्शन की बदौलत भारत ने पहले टी-20 मैच में मेजबान इंग्लैंड को 50 रन से हराकर तीन टी-20 मैचों की शृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

साउथम्पटन। हार्दिक पांड्या (51रन, 33 पर 4) के ऑलराउण्ड प्रदर्शन की बदौलत भारत ने पहले टी-20 मैच में मेजबान इंग्लैंड को 50 रन से हराकर तीन टी-20 मैचों की शृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारत ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 198 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 148 रन ही बना सकी।

भारत के बनाए 8 पर 198  : भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  पॉवरप्ले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 66 रन ठोक डाले। कोरोना से उबरने के बाद टीम में लौटे कप्तान रोहित शर्मा ने 14 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 24 रन बनाये। ईशान किशन आठ रन बनाकर आउट हुए।

दीपक और सूर्यकुमार ने खेली तेज तर्रार पारी  : दीपक हुड्डा 17 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए जबकि सूर्य ने 19 गेंदों पर 39 रन में चार चौके और दो छक्के लगाए। भारतीय पारी को संभालने का काम हार्दिक ने किया जिन्होंने 33 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाये।  आखिर तीन ओवरों में जोड़े मात्र 20 रन
अक्षर पटेल ने 12 गेंदों में 17 रन और दिनेश कार्तिक ने सात गेंदों में नौ रन बनाये। भारत अंतिम ओवरों में थोड़ा धीमा रहा और आखिरी तीन ओवरों में 20 रन ही बटोर सका। इंग्लैंड की तरफ से मोईन अली और क्रिस जॉर्डन ने दो-दो विकेट लिए।  


बटलर शून्य पर आउट हुआ :

Read More एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी

जवाबी पारी में भुवनेश्वर ने जोस बटलर (0) को पांचवी गेंद पर ही बोल्ड कर अच्छी शुरुआत दी। पांड्या ने पारी के पांचवे ओवर में डेविड मलान (21) और लिलिंगस्टोन (0) को तथा सातवें ओवर में सलामी बल्लेबाजी जेसन रॉय (4) को आउट कर इंग्लैंड के मध्यक्रम को तहस-नहस कर दिया। इसके बाद मोईन अली (36) और हैरी ब्रुक (28) ने पांचवे विकेट के लिए 36 गेंदों में 61 रन की साझेदारी बना इंग्लैंड को मजबूती प्रदान की। युजवेन्द्र चहल ने तेरहवें ओवर में ब्रुक को सूर्यकुमार के हाथों लपकवाया और फिर मोईन अली को दिनेश कार्तिक ने स्टम्प किया।

Read More थाईलैंड से 6 भारतीय श्रमिकों को कराया मुक्त : 6 महीनों से झेल रहे थे यातना, वीडियो में बयां की थी अपनी दुर्दशा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला