भारत और यूरोपीय रक्षा उद्योगों को वैश्विक हित में मिलकर काम करने की जरूरत : संयुक्त अभ्यासों से एक-दूसरे की कार्यप्रणालियों से सीखें, राजनाथ सिंह ने कहा- कल्लास से रक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा

रोपीय संघ के देशों के बीच अधिक सहयोग की आशा है

भारत और यूरोपीय रक्षा उद्योगों को वैश्विक हित में मिलकर काम करने की जरूरत : संयुक्त अभ्यासों से एक-दूसरे की कार्यप्रणालियों से सीखें, राजनाथ सिंह ने कहा- कल्लास से रक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा

विश्वसनीय रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र और भविष्य के लिए तैयार क्षमताओं के निर्माण के लिए आपूर्ति श्रृंखलाओं के एकीकरण के अवसर शामिल हैं। भारत और यूरोपीय संघ के देशों के बीच अधिक सहयोग की आशा है।

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय और यूरोपीय रक्षा उद्योगों को वैश्विक हित में मिलकर काम करने की जरूरत है। इससे भारत का आत्मनिर्भरता का दृष्टिकोण तो आगे बढेगा ही साथ ही यह यूरोपीय संघ की रणनीतिक स्वायत्तता की आकांक्षा केअनुरूप भी है। सिंह ने यहां यूरोपीय आयोग की उच्च प्रतिनिधि और उपाध्यक्ष काजा कल्लास के साथ बैठक के दौरान यह बात कही। कल्लास ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ को हिंद महासागर क्षेत्र में मिलकर कार्य करना चाहिए और संयुक्त अभ्यासों के माध्यम से एक-दूसरे की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों से सीखना चाहिए। रक्षा मंत्री ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि आज नई दिल्ली में यूरोपीय आयोग की उच्च प्रतिनिधि काजा कल्लास से भेंट कर प्रसन्नता हुई। बैठक के दौरान द्विपक्षीय सुरक्षा और रक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें विश्वसनीय रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र और भविष्य के लिए तैयार क्षमताओं के निर्माण के लिए आपूर्ति श्रृंखलाओं के एकीकरण के अवसर शामिल हैं। भारत और यूरोपीय संघ के देशों के बीच अधिक सहयोग की आशा है।

रक्षा मंत्रालय ने बाद में बताया कि बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सुरक्षा और रक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। रक्षा मंत्री ने यूरोपीय आयोग की प्रतिनिधि से कहा कि भारत और यूरोपीय संघ लोकतंत्र, बहुलवाद और कानून के शासन जैसे साझा सिद्धांतों में विश्वास रखते हैं, जो उनके लगातार मजबूत होते साझेदारी संबंधों का आधार हैं। उन्होंने कहा कि भारत इन मूल्यों को वैश्विक स्थिरता, सतत विकास और समावेशी समृद्धि के लिए व्यावहारिक सहयोग में बदलना चाहता है। सिंह ने कहा कि वैश्विक हित में भारतीय और यूरोपीय रक्षा उद्योगों को अपने प्रयासों में तालमेल स्थापित करना चाहिए। यह भारत के आत्मनिर्भरता के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाता है और साथ ही यूरोपीय संघ की रणनीतिक स्वायत्तता की आकांक्षा के अनुरूप भी है।

आपूर्ति श्रृंखलाओं के एकीकरण के माध्यम से यह साझेदारी विश्वसनीय रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र और भविष्य के लिए तैयार क्षमताओं के निर्माण में एक गुणक के रूप में कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि भारत का रक्षा उद्योग यूरोपीय संघ की रीआर्म पहल में सार्थक भूमिका निभा सकता है, विशेषकर ऐसे समय में जब यूरोपीय संघ आपूर्तिकर्ताओं में तेजी से विविधता लाने और निर्भरता को कम करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि कल्लास की भारत यात्रा विशेष है क्योंकि यह  77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हो रही है।

 

Read More ईरान पर अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बाद भारत ने दी नागरिकों को राहत, कहा- वीजा अवधि बढ़ाने के लिए कर सकते हैं आवेदन 

Read More ईरान को बदलनी होगी अपनी सरकार : परमाणु कार्यक्रम को भी करना होगा खत्म, नेतन्याहू ने कहा- लोगों के लिए किस्मत अपने हाथों में लेने के हालात बनाएगी कार्रवाई

 

 

Read More महाराष्ट्र के नागपुर में भीषण हादसा: एक्सप्लोसिव फैक्ट्री में विस्फोट से 15 लोगों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी

Tags: work

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद की हुई बैठक : 37 करोड़ रुपए से अधिक के 17 प्रकरणों की हुई सुनवाई, दो माह में हुई 35 बैठकें राजस्थान सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद की हुई बैठक : 37 करोड़ रुपए से अधिक के 17 प्रकरणों की हुई सुनवाई, दो माह में हुई 35 बैठकें
राज्य के सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के लंबित भुगतान निस्तारण के लिए लगातार बैठकें जारी। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के...
एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया गांधी वाटिका में शैक्षणिक भ्रमण : गांधी के जीवन दर्शन, सत्य, प्रेम और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों से रूबरू हुए विद्यार्थी
जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह