रूस में बढ़ेंगे भारतीय कामगार, राजदूत बोले: 70,000 के पार पहुंचेगा आंकड़ा

भारतीय दुनिया के अलग-अलग देशों में काम कर रहे हैं

रूस में बढ़ेंगे भारतीय कामगार, राजदूत बोले: 70,000 के पार पहुंचेगा आंकड़ा

भारत के स्किल्ड वर्क फोर्स के लिए रोजगार के नए दरवाजे खुलने की उम्मीद है। वर्तमान में बड़ी संख्या में भारतीय दुनिया के अलग-अलग देशों में काम कर रहे हैं।

मॉस्को। रूस गंभीर लेबर संकट से गुजर रहा है। उसे काम करने के लिए लोग नहीं मिल रहे। इसका प्रमुख कारण रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक प्रतिबंध हैं। ऐसे में रूस भारत जैसे देशों से लेबर आयात कर रहा है, ताकि कमी को दूर किया जा सके। इस बीच भारत में रूसी राजदूत डेनिस एलीपोव ने कहा है कि वर्तमान में रूस में 70000 से अधिक भारतीय काम कर रहे हैं और यह आंकड़ा जल्द ही बढ़ने वाला है। इससे भारत के स्किल्ड वर्क फोर्स के लिए रोजगार के नए दरवाजे खुलने की उम्मीद है। वर्तमान में बड़ी संख्या में भारतीय दुनिया के अलग-अलग देशों में काम कर रहे हैं।

रूसी राजदूत ने भारतीय श्रमिकों पर क्या कहा?

रूस के भारत में राजदूत डेनिस एलिपोव ने बताया कि अभी 70,000 से ज्यादा भारतीय रूस में काम कर रहे हैं, और यह संख्या बढ़ने वाली है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि जैसे-जैसे बिजनेस कम्युनिटी की आपसी दिलचस्पी बढ़ेगी और जो समझौते हुए हैं, उन्हें लागू किया जाएगा, यह आंकड़ा बढ़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि इससे लोगों के बीच ज्यादा गहरे संबंध बनेंगे, और इसलिए, मानवीय और व्यापारिक संबंधों का और विस्तार होगा।

2026 में कितने भारतीय कामगार रूस जाएंगे?

Read More भारत टैक्सी लॉन्च: अमित शाह आज करेंगे देश की पहली सहकारिता-क्षेत्र की टैक्सी सेवा 'भारत टैक्सी' लॉन्च, ग्राहकों को मिलेगी ये खास सुविधा 

सतत विकास के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ संबंधों के लिए रूस के विशेष प्रतिनिधि बोरिस टिटोव ने आरआईए नोवोस्ती से बात करते हुए कहा कि 2026 में कम से कम 40,000 भारतीय कामगारों के रूस जाने की उम्मीद है। मॉस्को में भारतीय राजदूत विनय कुमार ने भी बताया है कि 2025 के अंत तक रूस में 70,000 से 80,000 भारतीय नागरिक कार्यरत हैं। भारतीय श्रमिकों को रूस भेजे जाने पर सहमति दिसंबर 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बैठक में बनी थी। दोनों देशों के बीच हुए समझौते के तहत रूस ने 2026 के लिए 70,000 से अधिक भारतीय नागरिकों के कोटे की योजना बनाई गई है।

Read More ईरान ने खोर्रमशहर-4 बैलिस्टिक मिसाइल को किया तैनात, अमेरिका को दिया कड़ा संदेश

रूस में भारतीय कामगारों का वेतन कितना है?

Read More पीएम मोदी ने जताया श्रीलंकाई राष्ट्रपति दिसानायके का आभार, पवित्र देवनीमोरी अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन

रूस में कम कुशल भारतीय कामगारों का वेतन 475 यूरो से 950 यूरो (555 डॉलर से 1,111 डॉलर) प्रति माह तक होता है। डीडब्लू ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रूस में भारतीय कामगारों की संख्या लगातार बढ़ ही है। 2025 में प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या बढ़ रही है। जहां 2025 की पहली तिमाही में लगभग 32,000 लोग रूस पहुंचे थे, जबकि दूसरी तिमाही में 36,000 लोग और तीसरी तिमाही में यह आंकड़ां बढ़कर 63,000 हो गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय कामगारों की भर्ती आधिकारिक और अनौपचारिक एजेंसियों के माध्यम से की जाती है। जो मुख्य रूप से यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार हैं कि भारतीयों को उनके भावी रोजगारों के बारे में पूरी और सटीक जानकारी मिले।

 

 

Tags: increase

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस : चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस : चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
सूडान में भयावह हादसा: नाव पलटने से 15 लोगों की मौत; कई लापता, बचाव और राहत कार्य जारी
सत्ता पक्ष ने बताया विकसित भारत का बजट, विपक्ष ने लगाया आम लोगों की अनदेखी का आरोप
पुलिस थाना बगरु की बड़ी कार्रवाई, 2 साल से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार
महाप्रबंधक ने किया रेलवे स्टेशनो पर चल रहें पुनर्विकसित कार्य का निरीक्षण, अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश
इन्सुलिन एक्सेस विषय पर WHO SEARO ऑफिस में हुई स्टेटहोल्डर मीटिंग, डॉ. तोमर- मधुमेह से जूझती दुनिया के लिए इन्सुलिन सिर्फ़ दवा नहीं, जीवन की डोर हैं 
जयपुर में फ्लाइट की लैंडिंग में आई परेशानी, दूसरे प्रयास में सुरक्षित उतरी विमान