चीन की सीमा पर भारत का वीएमआईएमएस तैनात : निजी क्षेत्र के सहयोग से तैयार किया अद्वितीय तोपखाना, सेना को मुश्किल इलाकों में तेजी से कार्रवाई करने में मिलेगी मदद

इस दृष्टि से यह एक बड़ी उपलब्धि है

चीन की सीमा पर भारत का वीएमआईएमएस तैनात : निजी क्षेत्र के सहयोग से तैयार किया अद्वितीय तोपखाना, सेना को मुश्किल इलाकों में तेजी से कार्रवाई करने में मिलेगी मदद

ऐसे में सरकार चीन की चुनौती से निपटने की जीतोड़ कोशिश कर रही है। इस दृष्टि से यह एक बड़ी उपलब्धि है। 

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने अपनी तोपखाने की ताकत बढ़ाने के लिए सिक्किम जैसे इलाकों में वीएमआईएमएस तैनात किया है। वीएमआइएमएस का मतलब है व्हीकल माउंटेड इन्फैंट्री मोर्टार सिस्टम। यह सिस्टम आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत बनाया गया है। यह भारत की रक्षा तकनीक में एक बड़ी उपलब्धि है। यह तैनाती 2025 के अंत तक पूरी हो जाएगी। इससे सेना को मुश्किल इलाकों में तेजी से कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। भारत उत्तरपूर्व और लद्दाख में चीन की कड़ी चुनौती से रूबरू है। ऐसे में सरकार चीन की चुनौती से निपटने की जीतोड़ कोशिश कर रही है। इस दृष्टि से यह एक बड़ी उपलब्धि है। 

सैनिक रक्षा मालों के विशेषज्ञों का विचार है कि उत्तरपूर्व और लद्दाख में सैन्य उपकरणों के मामले में भारत किसी तरह चीन से कमतर नहीं है। जहां तक जवानों के हौसले का सवाल है, चीन भारतीयों का मुकाबला नहीं कर सकते। यह निजी क्षेत्र से सहयोग के द्वारा तैयार किया गया है। उल्लेखनीय है कि भारत रक्षा उपकरणों के निर्माण में भी अब निजी क्षेत्र से सहयोग ले रहा है। भारतीय सेना ने वीएमआइएमएस को सिक्किम जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात किया है। ट्रिशक्ति कॉर्प्स, इंडियन आर्मी ने ट्वीट किया, भारतीय सेना ने सिक्किम में व्हीकल माउंटेड इन्फैंट्री मोर्टार सिस्टम तैनात किया है। यह आत्मनिर्भर सिस्टम गतिशीलता, त्वरित प्रतिक्रिया और मारक क्षमता को बढ़ाता है, भारत के आत्मनिर्भरता और रक्षा तैयारियों को मजबूत करता है। इस तैनाती से सेना मुश्किल इलाकों में भी तेजी से कार्रवाई कर सकती है। यह भारत की रक्षा तैयारियों को मजबूत बनाता है।

सिक्किम के ऊंचाई वाले हिस्सों में तैनाती
भारतीय सेना ने वीएमआइएमएस को सिक्किम जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात किया है। ट्रिशक्ति कॉर्प्स, इंडियन आर्मी ने ट्वीट किया, भारतीय सेना ने सिक्किम में व्हीकल माउंटेड इन्फैंट्री मोर्टार सिस्टम तैनात किया है। यह आत्मनिर्भर सिस्टम गतिशीलता, त्वरित प्रतिक्रिया और मारक क्षमता को बढ़ाता है, भारत के आत्मनिर्भरता और रक्षा तैयारियों को मजबूत करता है। सबसे पहला फायदा है इसका एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंच पाना। पहाड़ी इलाकों पर लगे होने की वजह से यह मुश्किल रास्तों पर भी आसानी से चल सकता है। यह किसी भी ऑपरेशन में तेजी से प्रतिक्रिया देने के लिए बहुत जरूरी है। 

दूसरा यह बहुत जल्दी तैनात किया जा सकता है। इसमें छह मोर्टार सिस्टम ऑटोमेटिक है, इसलिए इसे जल्दी से सेटअप करके फायरिंग शुरू की जा सकती है। तीसरा, इससे फायरपावर बढ़ जाती है। यह अपने स्वचालित 81 मिलीमीटर मोर्टार सिस्टम्स से दुश्मन के ठिकानों को आसानी से निशाना बना सकता है। वीएमआइएमएस को महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स लिमिटेड और मिलानियन सिस्टम्स ने मिलकर बनाया है। यह भारत के मेक इन इंडिया के लक्ष्य को दर्शाता है। यह सिस्टम भारत गणतंत्र दिवस परेड में भी दिखाया गया था। यह दिखाता है कि यह सिस्टम भारत की सेना के लिए कितना महत्वपूर्ण है।

Read More होर्मुज जलडमरूमध्य हालात फिर तनावपूर्ण: दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी के बाद भी युद्धविराम बरकरार, ट्रंप ने कहा- ईरान ने हमसे खिलवाड़ किया

 

Read More बंगाल में भाजपा का उदय: शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पांच अन्य मंत्री भी मंत्रिमंडल में शामिल

Post Comment

Comment List

Latest News

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर में विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों को समय सीमा में पूरा...
पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा: अमीरात की सफल यात्रा के बाद नीदरलैंड रवाना हुए मोदी, बोले-यूएई के संक्षिप्त लेकिन अत्यंत परिणामोन्मुखी दौरे का समापन
अजमेर पुलिस ने 50 लाख के 215 खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, चेहरों पर लौटी मुस्कान
ऊर्जा बचत के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम : ईवी कार से पहुंचे सचिवालय कपिल मिश्रा, वर्क फ्रॉम होम पर दिया जोर
आरजी कर मामला: पूर्व पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल समेत तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों पर चली शुभेंदु अधिकारी की तलवार, इन लोगों की बढ़ सकती है मुश्किलें
तेल बचत और व्यापारी हितों के संकल्पों के साथ बीयूवीएम का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू, 28 जून को ‘व्यापारी दिवस’ घोषित करने की मांग
​'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री के आह्वान को राजस्थान चैंबर का पूर्ण समर्थन, ​ 'आत्मनिर्भर भारत' को मजबूती देगा प्रदेश का व्यापार जगत