सीबीएन की कार्रवाई : मकान में छिपाकर रखी 3.223 किलोग्राम अफीम बरामद, पॉलीथीन में लपेट कर छत पर पानी की टंकी की कुंडी में लटकी हुई थी अफीम

गांव में एक घर पर छापा मारकर जब्त की

सीबीएन की कार्रवाई : मकान में छिपाकर रखी 3.223 किलोग्राम अफीम बरामद, पॉलीथीन में लपेट कर छत पर पानी की टंकी की कुंडी में लटकी हुई थी अफीम

पॉलीथीन में लपेट कर छत पर पानी की टंकी की कुंडी में लटकी हुई थी।

कोटा। केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की राजस्थान शाखा ने अवैध मादक पदार्थों व तस्करों पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान रविवार को एक मकान पर दबिश देकर तलाशी के दौरान 3.223 किलोग्राम अफीम को जब्त किया। उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुन्देल ने बताया कि राजस्थान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के  सीबीएन राजस्थान  द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए टीमें बनाई गई हैं रविवार को  एक गुप्त सूचना मिली थी कि चित्तौड़गढ़ के बिजयपुर थाना क्षेत्र के मायरा गांव में एक मकान में अफीम  छिपाकर रखी गई है। सूचना पर सीबीएन, कोटा सेल और चित्तौड़गढ़ सेल के अधिकारियों ने   मायरा, पीएस. बिजयपुर, चित्तौड़गढ़ गांव में स्थित एक घर पर छापा मारा और  3.223 किलोग्राम अफीम जब्त की। अफीम को भूरे रंग के टेप से पॉलीथीन बैग में लपेटा गया था, जो खुले क्षेत्र में छत पर स्थित पानी की टंकी की कुंडी में लटका था। 

बरामद अवैध अफीम को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया । आगे की जांच प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बतया कि केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई  जारी रखेगा, ताकि राज्य में नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होेंने बताया कि किसी भी प्रकार का नशा एवं मादक पदार्थ की तस्करी से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए इन नम्बरों पर सम्पर्क करें । 0744-2438928 (कंट्रोल रूम), 8764748232 (व्हाट्सएप) जानकारी देने वाले का नाम व पहचान गोपनीय रखी जाएगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण