मदन राठौड़ जल्द बनाने जा रहे भाजपा की नई टीम, सूची पर पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से केरेंगे चर्चा

टीम में आधे से ज्यादा चेहरे नए चुने हैं

 मदन राठौड़ जल्द बनाने जा रहे भाजपा की नई टीम, सूची पर पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से केरेंगे चर्चा

भाजपा के नव निर्वाचित हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ जल्द अपनी नई प्रदेश की अपनी टीम बनाने जा रहे है। जानकारी के अनुसार उन्होंने इसकी सूची तैयार कर ली है

जयपुर। भाजपा के नव निर्वाचित हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ जल्द अपनी नई प्रदेश की अपनी टीम बनाने जा रहे है। जानकारी के अनुसार उन्होंने इसकी सूची तैयार कर ली है। जिसमें कुछ चेहरे पुरानी टीम के है और आधे से ज्यादा चेहरे नए चुने हैं। बताया जा रहा है की मदन राठौड़ ने प्रदेश के सभी बड़े नेताओं से चर्चा और सुझाव लिए है। उनके बताए अनुसार नामो को भी सूची में डाला है। बताया जा रहा है की जिन चेहरे को उन्होंने टीम के लिए चुना है उन सभी की बीते समय में पार्टी के कामों और सक्रियता के आधार पर वरीयता दी है। 

टीम में एससी, एसटी और ओबीसी के लोगो को भी पूरी तवज्जो दी गई है। ताकि जातीय संतुलन बना रहे। टीम में महिलाओं को भी जगह मिलेगी। टीम की सूची लेकर मदन राठौड़ आज ही दिल्ली गए है। वे राज्यसभा के सत्र में हिस्सा लेने के साथ ही सूची पर पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा केरेंगे। सूची को हरी झंडी मिलने के बाद जयपुर आकर इसकी घोषणा करेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ईरानी प्रतिनिधि से मुलाकात कर अयातुल्ला खामेनेई की हत्या पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने भारत-ईरान...
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान
श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर मौत
लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर गोलियां बरसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रोहित गोदारा गैंग से निकला कनेक्शन
नेपाल चुनाव: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, बाहरी गतिविधि या अवांछित तत्वों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक
श्याम नगर में 6वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू