पौष्टिक आहार से टीबी मरीजों को मिलती है संजीवनी, टीबी अलर्ट इंडिया ने टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का किया वितरण 

परिजनों को टीबी के बारे में भी किया गया जागरूक

पौष्टिक आहार से टीबी मरीजों को मिलती है संजीवनी, टीबी अलर्ट इंडिया ने टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का किया वितरण 

यह वितरण टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी अलर्ट इंडिया एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ एक संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन पुरानी बस्ती सामुदायिक केंद्र, सैटेलाइट सामुदायिक केंद्र व तोपखाना हुजूरी सामुदायिक केंद्र में किया गया

जयपुर। टीबी अलर्ट इंडिया ने टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया। यह वितरण टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी अलर्ट इंडिया एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ एक संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन पुरानी बस्ती सामुदायिक केंद्र, सैटेलाइट सामुदायिक केंद्र व तोपखाना हुजूरी सामुदायिक केंद्र में किया गया। 

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जयपुर प्रथम के टीबी मरीजों को आवश्यक पोषण युक्त खाद्य सामग्री के रूप में फूड बास्केट का वितरण कर सहयोग किया गया। टीबी अलर्ट इंडिया के प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर डॉ. अभिषेक सुरोलिया ने बताया कि टीबी उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रम में टीबी अलर्ट इंडिया सालों से मदद कर रहा है। इसके तहत मरीज एवं आए परिजनों को टीबी के बारे में जागरूक भी किया गया उन्हें लगातार दवाइयां और पौष्टिक आहार खाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Tags:   tb alert

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला