नादिया में धमाका : चुनावी खुशी में मारी गई मासूम, ममता ने जताया शोक

कुछ लोगों ने सॉकेट बम से विस्फोट किया

नादिया में धमाका : चुनावी खुशी में मारी गई मासूम, ममता ने जताया शोक

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में कालीगंज विधानसभा क्षेत्र के मोलंदी इलाके में सोमवार को अज्ञात बदमाशों के एक समूह ने सॉकेट बम फेंका, जिसमें एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में कालीगंज विधानसभा क्षेत्र के मोलंदी इलाके में सोमवार को अज्ञात बदमाशों के एक समूह ने सॉकेट बम फेंका, जिसमें एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस क्षेत्र में 19 जून को हुए उपचुनाव के लिए मतगणना चल रही है। गत 19 जून को इस सीट के लिए मतदान हुआ था। आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई थी। सूत्रों के मुताबिक पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने अपनी पार्टी की उम्मीदवार अलीफा अहमद की जीत का जश्न मनाने के दौरान कुछ लोगों ने सॉकेट बम से विस्फोट किया, जिसमें उनकी पुत्री तमन्ना खातून की मौके पर ही मौत हो गयी। तमन्ना चौथी कक्षा की छात्रा थी। घटना के समय तमन्ना अपनी मां के साथ नहाने के लिए पास के एक जलाशय में जा रही थीं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तमन्ना की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “कृष्णानगर के बारोचंदगर में हुए विस्फोट में एक नाबालिग किशोरी की मौत पर मैं स्तब्ध और बहुत दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। पुलिस दोषियों के खिलाफ सख्त और निर्णायक और कानूनी कार्रवाई करेगी।”

इस बीच, चुनाव आयोग ने नादिया जिले के अधिकारियों से विस्फोट और किशोरी की मौत पर रिपोर्ट मांगी है। स्थानीय पुलिस ने इस सिलसिले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।

Read More अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम का दावा: कहा भारत ने टैरिफ में कटौती पूरी तरह से हासिल की; मजबूत मूल्य निर्धारण शक्ति को समर्थन मिलने की उम्मीद

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा प्रवक्ता संबिता पात्रा का SIR मुद्दें पर पलटवार, बोलें-संवैधानिक संस्थानों को लेकर देश में जानबूझकर अस्थिरता और भ्रम का माहौल बना रहा है विपक्ष  भाजपा प्रवक्ता संबिता पात्रा का SIR मुद्दें पर पलटवार, बोलें-संवैधानिक संस्थानों को लेकर देश में जानबूझकर अस्थिरता और भ्रम का माहौल बना रहा है विपक्ष 
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि विपक्ष एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश...
यूनुस के राज में बांग्लादेश बना जंग का मैदान : बीएनपी और जमात के बीच हिंसक झड़प, चुनाव से पहले बढ़ा तनाव
वायदा बाजार में नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
लगातार तीसरे दिन हरें निशान में बंद हुए शेयर बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से अधिक बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी तेजी
निजीकरण के विरोध में लामबंद हुए जलदायकर्मी, विभाग के मुख्य अभियंता को दिया ज्ञापन
निर्माण कार्य बिलों की जांच में मनमाने आक्षेप पर रोक : कोषाधिकारियों को निर्देश, चेकलिस्ट के अनुसार ही करें परीक्षण
बाराबंकी में भड़के सीएम योगी, बोलें-कयामत तक नहीं बनेगी बाबरी मस्जिद, हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं...