भारत को हथियारों की लगातार सप्लाई कर रहा है इजरायल

भारतीय सूत्र ने ये जानकारी दी है

भारत को हथियारों की लगातार सप्लाई कर रहा है इजरायल

इजरायली सेना के हवाई और जमीनी हमलों में 29 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इसके लिए विश्वभर में इजरायल आलोचना का सामना कर रहा है। इजरायली सेना के हवाई और जमीनी हमलों में 29 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इसके लिए विश्वभर में इजरायल आलोचना का सामना कर रहा है।

तेल अवीव। इजरायल बीते 4 महीने से ज्यादा समय से गाजा में युद्ध में उलझा हुआ है। गाजा में जारी लड़ाई के बावजूद इजरायल का भारत को सैन्य निर्यात प्रभावित नहीं हुआ है। अपने सबसे बड़े रक्षा खरीदार भारत को इजरायल तय समय पर सभी हथियारों की आपूर्ति कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक मामले के करीबी इजरायल और भारतीय सूत्र ने ये जानकारी दी है। भारत ने पिछले दशक में इजरायल से 2.9 बिलियन डॉलर के सैन्य हार्डवेयर का आयात किया है। 

इसमें रडार, लड़ाकू ड्रोन और मिसाइलें शामिल हैं। बीते साल 7 अक्टूबर को हमास लड़ाकों ने दक्षिणी इजराइल में हमला कर 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी और 250 लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले आए थे। इसके बाद इजरायली सेना ने गाजा पर बमबारी शुरू कर दी थी। इजरायली सेना के हवाई और जमीनी हमलों में 29 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इसके लिए विश्वभर में इजरायल आलोचना का सामना कर रहा है। इजरायली स्रोत और भारतीय सैन्य अधिकारी ने कहा कि इजरायल की युद्ध संबंधी जरूरतों का भारत को उसकी रक्षा आपूर्ति से टकराव नहीं हुआ है।

Tags:

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने की मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया कदम  भाजपा ने की मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया कदम 
भारतीय जनता पार्टी, जयपुर दक्षिण ने मंडल अध्यक्षों की नई नियुक्तियों की घोषणा की।
भारत और पाकिस्तान किसी तरह इसे स्वयं ही सुलझा लेंगे : दोनों देशों के बीच हमेशा रहा है तनाव, ट्रंप ने कहा- कश्मीर को लेकर कई सालों से तनाव
पाकिस्तान सेना ने नियंत्रण रेखा पर की फायरिंग, भारत ने दिया जोरदार जवाब
राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा में राजस्थान नंबर-वन, उपमुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को दी बधाई
राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन : विक्रांत गुप्ता को जज नामित न्यायालय अजमेर पद पर लगाया
पहलगाम हमले से दुखी होकर शाहबुद्दीन बन गए श्यामलाल, दरगाह पर कव्वाली की जगह करवाया सुंदरकांड पाठ
दूध डेयरियों पर कार्रवाई : भारी मात्रा में सिंथेटिक दूध बनाने की सामग्री जब्त