इजरायल ने जबालिया शरणार्थी शिविर को बनाया निशाना,  हमलों में 33 की मौत

विस्थापित लोगों को आश्रय देने के लिए बनाये गये एक स्कूल को निशाना बनाया

इजरायल ने जबालिया शरणार्थी शिविर को बनाया निशाना,  हमलों में 33 की मौत

चिकित्सा टीमों ने इजरायली तोपखाने के हमले के कारण दस पीड़ितों के शव बरामद किए।

गाजा। उत्तरी गाजा पट्टी पर इजरायली हमलों में सोमवार को कम से कम 33 फिलिस्तीनी मारे गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी। स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इजरायली सेना ने जबालिया शरणार्थी शिविर में विस्थापित लोगों को आश्रय देने के लिए बनाये गये एक स्कूल को निशाना बनाया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सेना ने कई तोपों के गोले से स्कूल को निशाना बनाने से पहले स्कूल में विस्थापित लोगों को निकासी के लिए इक होने का निर्देश दिया। हमले में महिलाओं और बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। शिविर में एक अन्य आश्रय स्थल पर, चिकित्सा टीमों ने इजरायली तोपखाने के हमले के कारण दस पीड़ितों के शव बरामद किए।

इसके अलावा, पैरामेडिक्स के अनुसार, जबालिया क्षेत्र में पानी भर रहे लोगों को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हमले में छह फिलिस्तीनी, जिनमें ज्यादातर बच्चे थे, मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

नागरिक सुरक्षा के अनुसार, बेत हनौन में, विस्थापित व्यक्तियों के आवास वाले एक स्कूल पर इजरायली हमले में तीन फिलिस्तीनी मारे गए, जबकि गाजा शहर के उत्तर में जरका क्षेत्र में एक घर पर इजरायली हमले के कारण बच्चों सहित सात अन्य लोग मारे गए।

Read More वायु सेना का सुखोई-30 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त: दोनों पायलटो की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी

Post Comment

Comment List

Latest News

देश में बढ़ते ऊर्जा संकट पर तुरंत ठोस उपाय करे सरकार : एलपीजी सिलेंडरों की कमी के कारण घंटों लाइन में लग रहे लोग, सैलजा ने कहा- कई स्थानों पर धक्का-मुक्की के हालात चिंताजनक देश में बढ़ते ऊर्जा संकट पर तुरंत ठोस उपाय करे सरकार : एलपीजी सिलेंडरों की कमी के कारण घंटों लाइन में लग रहे लोग, सैलजा ने कहा- कई स्थानों पर धक्का-मुक्की के हालात चिंताजनक
कांग्रेस महासचिव और सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा में एलपीजी सिलेंडरों की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि...
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की ''पीरियड्स लीव'' की याचिका: सुनवाई से किया इंकार, कहा-मासिक धर्म अवकाश नीति बनाने के लिए याचिकाकर्ता के प्रतिवेदन पर विचार करें सरकार 
पुलिस आयुक्त की पहल : बाज़ारों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को व्यापारियों से संवाद, व्यापारियों का सहयोग, फरवरी में प्रतिष्ठानों के बाहर लगे 48 सीसीटीवी कैमरे
गैस किल्लत और महंगाई पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने सरकार को चेताया, गरीबों की रोजी-रोटी और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील
ईरान-इयरायल युद्व: डोनाल्ड ट्रंप का विवादित बयान, बोले-निर्दोषों को मारने वाले ईरानियों को मारना बड़ा सम्मान, ईरानी शासन को पूरी तरह कर देंगे नष्ट 
"कुंभ गर्ल" मोनालिसा की शादी पर बढ़ा बवाल: पिता ने लगाई सीएम मोहन यादव से बेटी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार, कहा-धोखे से फंसाया और मुझे केरल से भगाया
दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव