बर्फबारी के कारण दूसरे दिन भी कश्मीर का संपर्क कटा, हवाई सेवा बहाल

श्रीनगर एयरपोर्ट पर ऑपरेशन फिर से शुरू हो गए 

बर्फबारी के कारण दूसरे दिन भी कश्मीर का संपर्क कटा, हवाई सेवा बहाल

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी के बाद घाटी में कड़ाके की ठंड जारी है। श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग कई स्थानों पर बंद हैं, जबकि एयरपोर्ट परिचालन आंशिक रूप से बहाल हुआ। गुलमर्ग में 1.7 फुट बर्फ, न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 12 डिग्री। मौसम विभाग ने 26-27 जनवरी को हल्की से भारी हिमपात की संभावना जताई।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी के एक दिन बाद पूरी कश्मीर घाटी कड़ाके की ठंड की चपेट में रही और दूसरे दिन लगातार इस क्षेत्र का संपर्क देश के बाकी हिस्सों से कटा रहा।

गुरुवार रात शुरू हुई हिमपात और बारिश शुक्रवार रात रुक गई थी, लेकिन इसका सामान्य जनजीवन पर गहरा असर पड़ा। सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई प्रमुख मार्ग अब भी बंद हैं, लेकिन श्रीनगर एयरपोर्ट पर मौसम के कारण अस्थायी रूप से बाधित हुई उडान सेवा आंशिक रूप से दोबारा से शुरू हो गई है।

हवाईअड्डा निदेशक जावेद अंजुम ने कहा- श्रीनगर एयरपोर्ट पर ऑपरेशन फिर से शुरू हो गए हैं और दो विमान यहां उतरे हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति में सुधार होते ही परिचालन पूरी तरह बहाल कर दिया जाएगा। इससे पहले दिल्ली हवाई अड्डे पर और खराब मौसम के कारण आज सुबह श्रीनगर एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद्द भी करनीं पड़ीं थीं।

हिमपात के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में सबसे अधिक 1.7 फुट बर्फ दर्ज की गई। इसके अलावा कोकरनाग और पहलगाम में डेढ़-डेढ़ फुट, बटोत में 1.4 फुट, भद्रवाह में एक फुट, बनिहाल में 0.7 फुट और काजीगुंड में 0.3 फुट हिमपात हुआ।

Read More राहत की खबर: ईरान युद्ध खत्म करने के ट्रंप के संकेत से कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट, 100 डॉलर से नीचे फिसला

गुरुवार शाम को शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ ने महज दो दिनों में लगभग महीने भर की बारिश के बराबर पानी बरसाया है, जिससे घाटी में लंबे समय से चल रहा सूखे जैसे हालात खत्म हो गए। हिमपात के बाद पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि काजीगुंड में यह  शून्य से नीचे 4.2 डिग्री रहा। पहलगाम में तापमान गिरकर शून्य से नीचे 7.6 डिग्री, कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 4.0 डिग्री और कोकरनाग में शून्य से नीचे 6.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Read More पश्चिम एशिया संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: प्राकृतिक गैस की आपूर्ति पर लगाया एस्मा, घरेलू उपयोगों के लिए गैस की आपूर्ति की सीमा तय

गुलमर्ग घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं सोनमर्ग में शून्य से नीचे 10.5 डिग्री रहा। दक्षिण और मध्य कश्मीर के पुलवामा में शून्य से नीचे 3.4 डिग्री और शोपियां में न्यनूतम तापमान शून्य से नीचे 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Read More पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनैतिक संकट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा 

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ गया है लेकिन अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड जारी रहने के आसार हैं।

विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 26 और 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हो सकता है। विशेष रूप से 26 की रात और 27 जनवरी को कुछ स्थानों पर गरज और तेज हवाओं के साथ भारी हिमपात होने का अनुमान जताया गया है।

 

 

 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर