यमन में एक गैस स्टेशन पर विस्फोट, भीषण आग से 7 लोगों की मौत

सशस्त्र समूहों के बीच संघर्ष का स्थान रहा है

यमन में एक गैस स्टेशन पर विस्फोट, भीषण आग से 7 लोगों की मौत

सूत्रों के मुताबिक विस्फोट में 20 से ज्यादा कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। सुरक्षा बलों ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

अदन। मध्य यमन के अल बायदा गवर्नरेट में एक गैस स्टेशन पर विस्फोट में 7 लोगों की मौत हो गई और 65 घायल हो गए। रिपोर्ट में क्षेत्र के प्रशासन के हवाले से यह जानकारी दी गयी। सूत्रों ने कहा कि विस्फोट अल बायदा गवर्नरेट के उत्तर में एक गैस स्टेशन पर हुआ। इसके परिणामस्वरूप लगी भीषण आग में 7 लोगों की मौत हो गई और 65 घायल हो गए, जिनमें से 15 की हालत गंभीर है।

सूत्रों के मुताबिक विस्फोट में 20 से ज्यादा कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। सुरक्षा बलों ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अल बायदा गवर्नरेट हाल ही में उत्तरी यमन पर शासन करने वाले शिया आंदोलन अंसार अल्लाह (हूती) के पक्ष के सैनिकों और उनका विरोध करने वाले सशस्त्र समूहों के बीच संघर्ष का स्थान रहा है।

Tags: fire

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित