प्लास्टिक कबाड़ की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 दमकलों ने पाया काबू

कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और ना ही कोई हताहत हुआ ।

प्लास्टिक कबाड़ की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 दमकलों ने पाया काबू

टीन शेड में भारी समान अधिक होने से आग बढ़ती गई लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।  आग को काबू करने में करीब चार घंटे का समय लगा।  

कोटा । अनंतपुर थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर 5 पर सुबह प्लास्टिक कबाड़ की फैक्ट्री में आग लग गई। आग काफी भीषण होने से छह दमकलों से चार घंटे में उस पर काबू पाया गया।  नगर निगम कोटा दक्षिण के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि रोड नंबर पांच स्थित प्लास्टिक कबाड़ की गोदाम फैक्ट्री में आग लगने की सूचना सुबह 5:00 बजे मिली थी  सूचना मिलते ही भामाशाह मंडी, श्रीनाथपुरम, सब्जी मंडी और रामपुर फायर स्टेशनों से एक के बाद एक छह  दमकले मौके पर भेजी । फायरमैन ने मुस्तादी से कार्य करते हुए आग बुझाना शुरू किया। फैक्ट्री में कबाड़ का समान काफी मात्रा में भरा हुआ था। टीन शेड में भारी समान अधिक होने से आग बढ़ती गई लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।  आग को काबू करने में करीब चार घंटे का समय लगा।  फैक्ट्री के बाहर रखे सामान को श्रमिकों की सहायता से हटा दिया गया जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और ना ही कोई हताहत हुआ । राकेश व्यास ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है । शॉर्ट सर्किट से चिंगारी प्लास्टिक के समान पर गिरी और आग पकड़ ली जिससे वह काफी अधिक बढ़ गई थी।  इससे पहले बुधवार देर रात को भी साजीदेहड़ा बस्ती में नाले के पास कचरे में आग लगी थी कचरा अधिक होने से आग काफी अधिक बढ़ गई थी जिसे भी दो दमकलों की सहायता से बुझा दिया गया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरानी युद्धपोत के चालक दल और नागरिक कोच्चि से रवाना : कोलंबो से आया विशेष चार्टर्ड विमान, केरल में था उनका अस्थायी प्रवास ईरानी युद्धपोत के चालक दल और नागरिक कोच्चि से रवाना : कोलंबो से आया विशेष चार्टर्ड विमान, केरल में था उनका अस्थायी प्रवास
ईरानी नौसैनिक पोत के 107 नाविक और 33 ईरानी नागरिक कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चार्टर्ड विमान द्वारा आर्मेनिया की...
अमेरिका ने की घोषणा : ईरानी नेतृत्व की जानकारी देने वाले को मिलेगा एक करोड़ डॉलर का ईनाम, ईरान की सत्ता और सैन्य तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अधिकारियों को किया लक्षित
वैश्य समाज की मंथन बैठक : समाज में एकता और विकास पर चर्चा, मुख्यमंत्री ने वैश्य समाज को बताया देश की आर्थिक रीढ़ 
जयपुर-किशनगढ़ एनएच-48 का होगा 6 लेन उन्नयन : 910.90 करोड़ की स्वीकृति, यात्रा समय होगा आधा
पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ : जनता और सरकार के बीच संवाद का मजबूत सेतु, प्रदेशभर के पत्रकारों ने बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार
नासिक में बीच सड़क पलटा ठेला : लोगों ने पेश की मानवता की मिसाल, आपके भीतर की संवेदनाओं को झकझोर देगी वीडियो; हरी बत्ती भी नहीं डिगा पाई लोगों का ईमान
पाक के सैन्य ठिकानों पर अफगानिस्तान का हमला : एयर स्ट्राइक का बदला बताया, सैनिकों के आवासीय इलाकों को नुकसान