लेबनानी सेना बढ़ा रही अपनी संख्या, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- लेबनानी सेना को क्षमता बढ़ाने के लिए मदद की आवश्यकता 

आर्थिक मदद की आवश्यकता बनी हुई है

लेबनानी सेना बढ़ा रही अपनी संख्या, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- लेबनानी सेना को क्षमता बढ़ाने के लिए मदद की आवश्यकता 

लेबनानी अधिकारियों और लेबनानी सेना मानना है कि क्षमता के हिसाब से ज्यादा संसाधन एवं आर्थिक मदद की आवश्यकता बनी हुई है। 

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियान के अवर महासचिव जीन-पियरे लैक्रोइक्स ने कहा कि लेबनान के सशस्त्र बल को देश की दक्षिणी सीमा को सुरक्षित करने के लिए अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए और ज्यादा संसाधन एवं आर्थिक मदद की आवश्यकता है। लैक्रोइक्स ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पत्रकारों को वीडियो लिंक के माध्यम से कहा कि लेबनानी सेना हालांकि अपनी संख्या और मौजूदगी बढ़ा रही है, जो अच्छी बात है, लेकिन लेबनानी अधिकारियों और लेबनानी सेना मानना है कि क्षमता के हिसाब से ज्यादा संसाधन एवं आर्थिक मदद की आवश्यकता बनी हुई है। 

लैक्रोइक्स ने कहा कि लेबनानी अधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान लेबनानी पक्ष ने देश में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) की वर्तमान क्षमताओं में से कुछ को अस्थायी रूप से बनाये रखने में रुचि दिखायी है, ताकि लेबनानी सशस्त्र बलों की क्षमता को मजबूत करने की कोशिशों को जारी रखा जा सके। उन्होंने कहा कि लक्ष्य स्पष्ट हैं। मजबूती के नजरिये से अभी और भी बहुत कुछ करने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि लेबनान की पुलिस और सुरक्षा बल को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बहुत मजबूत समर्थन देने की आवश्यकता है।

एक सवाल के जवाब में कहा कि क्या यूएनआईएफआईएल को लेबनान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ने की चिंता है। लैक्रोइक्स ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और यूएनआईएफआईएल राजनीतिक रूप से वर्तमान प्रयासों को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए सभी मौजूद तरीकों से अपनी पूरी कोशिश करेंगे। उम्मीद है कि इससे लेबनान और इजरायल के बीच तनाव कम होगा।

Tags: army

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान