Loksabha Election 2024 Result Live Update : एनडीए बहुमत के करीब, यूपी में समाजवादी पार्टी का बड़ा उलटफेर

एनडीए 293 और इंडिया गठबंधन 233 सीटों पर आगे

Loksabha Election 2024 Result Live Update : एनडीए बहुमत के करीब, यूपी में समाजवादी पार्टी का बड़ा उलटफेर

लोकसभा चुनाव के 7 चरणों के मतदान के बाद जनादेश के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा के साथ देश की सभी 542 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के 7 चरणों के मतदान के बाद जनादेश के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा के साथ देश की सभी 542 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना की जाएगी। 28 राज्यों और 8 केन्द्र शासित प्रदेशों की कुल 543 सीटों पर लोकसभा में बहुमत के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 272 से अधिक सीट चाहिए। 

एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला एनडीए गठंधन है तो दूसरी ओर कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन है। दोनों ही गठबंधन के नेताओं की बहुमत को लेकर अपने-अपने दावे है। 

सीटवार अपडेट

  • गांधीनगर सीट से अमित शाह की जीत।
  • लखनऊ से भाजपा के राजनाथ सिंह जीते।
  • रायबरेली सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी जीते।
  • जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी जीते।
  • जयपुर से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा जीती।
  • सीकर से कामरेड अमराराम जीेते।
  • चित्रदुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा के गोविंद जीते।
  • मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत जीती।
  • वायनाड सीट से राहुल गांधी आगे चल रहे है।
  • नई दिल्ली सीट से सोमनाथ भारती आगे चल रहे है।
  • बेंगलूरू साउथ सीट से तेजस्वी सूर्या आगे चल रहे है।
  • हमीरपुर से केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आगे चल रहे है।
  • कृष्णानगर सीट से टीएमसी की महुआ मोइत्रा आगे चल रही है।
  • अमित शाह गांधीनगर सीट से 1.24 लाख वोट से आगे चल रहे है।
  • विदिशा से भाजपा के शिवराज सिंह चौहान आगे चल रहे है।
  • आसनसोल से शत्रुघन सिन्हा पीछे चल रहे है।
  • गुजरात की सभी 26 सीटों से बीजेपी आगे चल रही है।
  • लखनऊ लोकसभा सीट से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगे चल रहे है।
  • गया लोकसभा सीट से जीतनराम मांझी आगे चल रहे है।
  • दिल्ली उत्तर पूर्व सीट से मनोज तिवारी आगे चल रहे है।
  • मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव आगे।
  • बहरामपुर से टीएमसी के यूसुफ पठान पीछे चल रहे है।
  • चित्तौड़गढ़ सीट से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी आगे।
  • पुरी से भाजपा के संबित पात्रा आगे चल रहे है।
  • अमेठी से कांग्रेस के किशोरीलाल आगे।
  • पाली लोकसभा सीट से पीपी चौधरी आगे चल रहे है।
  • चांदनी चौक से भाजपा के जीपी अग्रवाल आगे
  • डायमंड हार्बर से अभिषेक बनर्जी आगे
  • झुंझुनूं लोकसभा सीट से कांग्रेस के बृजेन्द्र ओला आगे
  • अलवर से बीजेपी के भूपेन्द्र यादव आगे
  • गंगानगर-हनुमानगढ़ सीट से कांग्रेस के कुलदीप इंदौरा आगे
  • मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा की हेमा मालिनी आगे
  • गाजीपुर से अजफल अंसारी आगे
  • भीलवाड़ा से भाजपा के दामोदर अग्रवाल आगे
  • मेरठ से बीजेपी के अरूण गोयिल आगे

 

Read More दिल्ली विधानसभा की सीटों के लिए मतदान : आतिशी ने कहा- यह चुनाव धर्मयुद्ध, राहुल गांधी-केजरीवाल ने किया मतदान

एग्जिट पोल द्वारा दिए नतीजे

Read More अमेरिका में भारतीय नागरिकों को हथकड़ी पहनाकर किया प्रताड़ित : भारत सरकार इस हादसे का करे विरोध, खेड़ा बोले- पहले जब ऐसा हुआ था, तो कांग्रेस ने अमेरिकी राजदूतों की बंद कर दी थी सुविधाएं 

        एजेंसी का नाम          NDA की सीटें       INDIA की सीटें      अन्य की सीटें
ABP-C Voter 244-292 123-169 4-12
Aaj-Tak Axis 361-401 131-166 8-20
Republic PMARQ 359 154 30
Times Now ETG 358 152 33
News24-Chanakya 385-415 96-118 27-45
News Nation 342-378 153-169 21-23
INDIA- NEWS 371 125 47

मोदी ने दिया था एनडीए 400 पार का नारा
भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में पहले ही 400 पार का नारा दिया गया था। जिसमें भारतीय जनता पार्टी की 370 से ज्यादा सीटों पर जीत का दावा किया गया था और एनडीए गठबंधन की 400 से अधिक सीटों पर जीत का दावा था।

Read More आप ने राज्यसभा में उठाया शिक्षित बेरोजगारों का मुद्दा : सरकारी शिक्षण संस्थानों में रिक्त पदों को भरने की मांग, साहनी ने कहा - आईआईटी के छात्रों को नहीं मिला उचित रोजगार 

इंडिया गठबंधन का 295 सीट जीतने का दावा
1 जून को विपक्षी गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन की 295 से अधिक सीट जीतने का दावा किया गया था। राहुल गांधी ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा था कि इंडिया गठबंधन की 295 से अधिक सीट आएंगी।   

Post Comment

Comment List

Latest News

धरती को बचाने के लिए शुरू की वाटरशेड यात्रा : पानी के लिए सरकारों के साथ समाज का सहयोग भी आवश्यक, शिवराज ने कहा -  लोगों की भागीदारी बढ़ाना अभियान का उद्देश्य धरती को बचाने के लिए शुरू की वाटरशेड यात्रा : पानी के लिए सरकारों के साथ समाज का सहयोग भी आवश्यक, शिवराज ने कहा -  लोगों की भागीदारी बढ़ाना अभियान का उद्देश्य
वाटरशेड विकास घटक के तहत किए गए वाटरशेड विकास गतिविधियों के बारे में लोगों की भागीदारी बढ़ाने और जागरुकता पैदा...
राजस्थान में 14 को होंगे पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव, आदर्श आचार संहिता लागू 
महाकुंभ मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन, ट्रेन में होंगे कुल 24 बिब्बे
ज्वैलरी दुकान में लूट का खुलासा : हथियार की नोक पर दिया था वारदात को अंजाम, 2 आरोपी गिरफ्तार ; वारदात में प्रयुक्त बाइक सहित हथियार बरामद
परिवहन निरीक्षकों की हड़ताल से लाइसेंस आवेदक परेशान : ट्रायल ट्रैक पर भटक रहे आवेदक, वैकल्पिक व्यवस्था ना होने पर निराश लौटे 
दिल्ली में आ रही डबल इंजन की सरकार : आम आदमी पार्टी जा रही, शेखावत ने कहा- झूठ नैरेटिव गढ़ने वालों को जनता ने जान लिया 
गाजा में रह सकेंगे दुनिया भर के लोग : अमेरिका सुनिश्चित करेगा कि लोग वहां शांति से रहे, ट्रंप ने कहा- यह लोगों के लिए होगा अछ्वुत