रामलीला मैदान में कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली : भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा चुनाव आयोग, राहुल गांधी ने कहा-  ये लोग वोट चोरी करके चलाते है सरकार

कांग्रेस के डीएनए में सत्य 

रामलीला मैदान में कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली : भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा चुनाव आयोग, राहुल गांधी ने कहा-  ये लोग वोट चोरी करके चलाते है सरकार

प्रधानमंत्री ने इनके लिये कानून बदला है। हम इस कानून को बदलेंगे और इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर काम कर रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आत्मविश्वास समाप्त हो गया है, क्योंकि वह जानते हैं कि उनकी चोरी पकड़ी गयी है। गांधी ने यहां रामलीला मैदान में वोट चोर गद्दी छोड़ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह, विवेक जोशी भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इनके लिये कानून बदला है। हम इस कानून को बदलेंगे और इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। 

गांधी ने कहा कि इन अधिकारियों को यह नहीं भूलना चाहिए कि ये भाजपा के नहीं, बल्कि देश के चुनाव आयुक्त हैं। गांधी ने कहा कि गृहमंत्री उनके सवालों के जवाब नहीं देते हैं और उनके हाथ कांपते हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि उनकी चोरी पकड़ी गयी है। गांधी ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में सत्य है, उनके डीएनए में असत्य और वोट चोरी है। हम सत्य से भाजपा सरकार को हटाएंगे। पूरे देश को हमारी सच्चाई पता लग जाएगी। वोट चोरी अंबेडकर के संविधान पर हमला है। ये लोग वोट चोरी करके सरकार चलाते हैं। ये सब कुछ इसलिए हो रहा, क्योंकि वोट चोरी हो रही है। वोट चोरी नहीं करते तो पांच मिनट में सरकार से बाहर हो जाते।

कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने रैली को संबोधित करते हुए  कहा कि जीवन में वोट की कीमत समझना जरूरी है। आज न्यायालय पर दबाव है। सारी मीडिया अंबानी-अडानी की है। कांग्रेस के नेताओं को तरह-तरह के आरोप लगाकर जेल में बंद किया गया, जो उनकी पार्टी में शामिल हो गए, उनके भ्रष्टाचार के मामलों को भाजपा की वॉशिंग मशीन ने साफ कर दिया।

Tags: rally

Post Comment

Comment List

Latest News

जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान  जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान के विरुद्ध सैन्य अभियान कब समाप्त होगा, इसका फैसला वह...
मतदाता सूची बदलाव को लेकर कोलकाता में टीएमसी और चुनाव आयोग में तीखी नोकझोंक, अपनी बात नहीं रखने का लगाया आरोप
तरुण खटीक लिंचिंग के विरोध में खटीक समाज का प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की मांग
राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व दो मोबाइल बरामद
रणथंभौर का बाघ टी-2407 फिर आबादी के करीब : रामसिंहपुरा के खेत में दिखा, नाहरगढ़ होटल के पास भी आया था नजर
आबकारी नीति मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत की टिप्पणियों पर लगाई रोक; अ​रविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस जारी, 16 मार्च को होगी सुनवाई
धुलंडी के दिन हुआ जन्म : मां और शावक पूरी तरह स्वस्थ, सुरक्षा के लिए नर हिप्पो ‘राजा’ को रखा गया अलग