उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाना हमारा लक्ष्य : प्रगति के लिए खुले नए रास्ते, टूरिज्म सेक्टर को बारहमासी बनाना बहुत जरूरी, मोदी ने कहा- अब नहीं होगा कोई ऑफ सीजन 

वह संकल्प आज पूरे हो रहे है

उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाना हमारा लक्ष्य : प्रगति के लिए खुले नए रास्ते, टूरिज्म सेक्टर को बारहमासी बनाना बहुत जरूरी, मोदी ने कहा- अब नहीं होगा कोई ऑफ सीजन 

बढ़ावा देने के लिए यहां पहुंचे मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा ने मुझे बुलाया है। ये दशक उत्तराखंड का बन रहा है। उत्तराखंड की प्रगति के लिए नए रास्ते खुले हैं।

हर्षिल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाना है, जिसके लिए केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार मिलकर काम कर रही है तथा इस दिशा में कई बड़े फैसले किये गये हैं। उत्तराखंड में भारत तिब्बत अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित उत्तरकाशी जिले के हर्षिल में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहां पहुंचे मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा ने मुझे बुलाया है। ये दशक उत्तराखंड का बन रहा है। उत्तराखंड की प्रगति के लिए नए रास्ते खुले हैं।

प्रधानमंत्री ने गढ़वाली बोली में संबोधन शुरू कर पिछले सप्ताह माणा गांव में हुए हादसे पर दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यहां आप सब अपने परिवारजनों से मिलकर मैं धन्य हो गया। गंगा के आशीर्वाद से काशी तक पहुंचा हूं। उन्होंने कहा कि जब केदारनाथ गए, तो मैं बोल पड़ा था, यह उत्तराखंड का दशक होगा। यह शक्ति बाबा केदार ने दी है। वह भाव सच्चाई में बदल रहा है। जिन संकल्पना को लेकर उत्तराखंड बना था, वह संकल्प आज पूरे हो रहे हैं।

मोदी ने कहा कि अपने टूरिज्म सेक्टर को बारहमासी बनाना बहुत जरूरी है। अब कोई सीजन ऑफ सीजन नहीं होगा। ऑन सीजन होगा। सर्दियों में होटल, होमस्टे खाली पड़े रहते हैं, इससे आर्थिक असंतुलन हो जाता है। अगर शीत काल के समय आएं तो उत्तराखंड की सही अनुभूति होती है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर काम करने वालों की उत्तराखंड के अन्य रमणीक स्थानों की 5 मिनट की फिल्म बनाकर, सबसे अच्छी फिल्म को बड़ा पुरस्कार देने का राज्य सरकार को सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्म बनाने का अवसर देश के लोगों को देना चाहिए, ताकि यहां का शीतकालीन पर्यटन और विकसित हो सके। प्रधानमंत्री के उद्बोधन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर ङ्क्षसह धामी ने भी जनसभा को संबोधित किया।

 

Read More धार भोजशाला केस में इंदौर हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, पूजा की अनुमति

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द  हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द 
विधायकपुरी थाना पुलिस ने छह राज्यों में चोरी, लूट और डकैती के 72 से अधिक मामलों में वांछित ₹5,000 के...
खड़गे ने की सिद्दारमैया और शिवकुमार से मुलाकात, क्या कनार्टक में होने वाला है नेतृत्व परिर्वतन?  
नीति आयोग की रिपोर्ट में राजस्थान का डंका, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के नवाचारों को मिली राष्ट्रीय पहचान
ट्रेनों में आग की घटनाओं के लिए असामाजिक तत्व जिम्मेदार : शौचालय से पेट्रोल में भीगा हुआ कपड़ा बरामद, किसी ने फेंकी जलती हुई वस्तु!
इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला ने की मोदी से मुलाकात, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा
गुर्जर समाज मनाएगा देवनारायण भगवान राष्ट्रीय महोत्सव आरक्षण आंदोलन के शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
मोदी और शाह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय: भजन लाल शर्मा