मल्लिकार्जुन खड़गे की मतदाताओं से अपील : बिहार में अन्याय के अंत के लिए बनाएं महागठबंधन सरकार, खड़गे ने कहा- महागठबंधन सरकार लाचार और भ्रष्ट व्यवस्था से दिलाएगी मुक्ति

न्याय के लिए महागठबंधन को वोट दें

मल्लिकार्जुन खड़गे की मतदाताओं से अपील : बिहार में अन्याय के अंत के लिए बनाएं महागठबंधन सरकार, खड़गे ने कहा- महागठबंधन सरकार लाचार और भ्रष्ट व्यवस्था से दिलाएगी मुक्ति
खड़गे  ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि अब पलायन रुकेगा, युवाओं के भविष्य से अंधेरा छंटेगा, हर घर नौकरी से उनका कल संवरेगा। अन्याय का करेंगे अंत, सामाजिक न्याय से बदलेंगे बिहार।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा के लिए दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि राज्य में  20 साल जारी अराजकता को खत्म करने और सबको न्याय दिलाने के वास्ते वे महागठबंधन के पक्ष में मतदान करें। खड़गे ने कहा कि बिहार के लोग दो दशक से अन्याय सह रहे हैं और मतदाता इसका अंत करने के लिए महाठबंधन के पक्ष में वोट करें। उन्होंने वादा करते हुए कहा कि महागठबंधन सरकार बिहार के लोगों को दो दशकों की लाचार और भ्रष्ट व्यवस्था से मुक्ति दिलाएगी तथा समाज के हर वर्ग के विकास के लिए काम करेगी।

खड़गे  ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि अब पलायन रुकेगा, युवाओं के भविष्य से अंधेरा छंटेगा, हर घर नौकरी से उनका कल संवरेगा। अन्याय का करेंगे अंत, सामाजिक न्याय से बदलेंगे बिहार। हमारा वादा है-महागठबंधन दलित, महादलित, आदिवासी, पिछड़े, अति-पिछड़े, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और अल्पसंख्यकों को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं, किसानों और युवाओं के आर्थिक उत्थान के लिए ठोस योजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बदलाव के लिए तैयार है और महागठबंधन राज्य का गौरव लौटाने का संकल्प लेकर मैदान में है, इसलिए मतदाता विकास, समानता और न्याय के लिए महागठबंधन को वोट दें।

Tags: appeals

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर