दिल्ली में घने कोहरे की चादर : धुंध के बीच दृश्यता प्रभावित होने से कई उड़ानें रद्द, बहुत खराब श्रेणी में एक्यूआई 

शहर में तापमान में भारी गिरावट

दिल्ली में घने कोहरे की चादर : धुंध के बीच दृश्यता प्रभावित होने से कई उड़ानें रद्द, बहुत खराब श्रेणी में एक्यूआई 

शीतलहर और घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो तुलना में थोड़ा बेहतर है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे की चादर छा गई, जिससे दृश्यता बुरी तरह प्रभावित हुई। पालम में सुबह 9 बजे हल्की धुंध के बीच दृश्यता 500 मीटर तक पहुंचकर बेहतर हुई। सफदरजंग में सुबह 9:10 बजे मध्यम धुंध के कारण दृश्यता और घटकर 200 मीटर रह गई, हवाएं शांत थी। कम दृश्यता के कारण कई उड़ानें रद्द की गई हैं। दिल्ली वालों को भीषण ठंड का भी सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने शीतलहर और घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो तुलना में थोड़ा बेहतर है।

शहर में तापमान में भारी गिरावट देखी गई और न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। हालांकि घने कोहरे के कारण एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में बना रहा और दिल्ली का औसत एक्यूआई 374 तक पहुंच गया और पीएम 10 की उपस्थिति स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (डीपीसीसी) के अनुसार, आज सुबह आठ बजे आनंद विहार में एक्यूआई 450 था, इसके बाद चांदनी चौक-दिल्ली आईआईटीएम में एक्यूआई 435 दर्ज किया गया।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वायुजल गुणवत्ता सूचकांक में वृद्धि के बाद सीएक्यूएम ने ग्रेप-उपाय लागू किया है। सीपीसीबी मानकों के अनुसार, 0 से 50 के बीच का एक्यूआई'अच्छा', 51-100 'संतोषजनक', 101-200'मध्यम', 201-300'खराब', 301-400 बहुत खराब और 401-500 गंभीर माना जाता है।

Tags: flights

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान