शुरूआती तेजी गंवाकर फिसला बाजार

शुरूआती तेजी गंवाकर फिसला बाजार
विश्व बाजार के सकारात्मक रुझान के बावजूद स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, दूरसंचार, यूटिलिटीज और तेल एवं गैस समेत आठ समूहों में हुई बिकवाली के दबाव में आज शेयर बाजार शुरूआती तेजी गंवाकर लगातार तीसरे दिन गिरकर बंद हुआ।

मुंबई। विश्व बाजार के सकारात्मक रुझान के बावजूद स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, दूरसंचार, यूटिलिटीज और तेल एवं गैस समेत आठ समूहों में हुई बिकवाली के दबाव में आज शेयर बाजार शुरूआती तेजी गंवाकर लगातार तीसरे दिन गिरकर बंद हुआ।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 33.49 अंक टूटकर 84,266.29 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 13.95 अंक फिसलकर 25,796.90 अंक रह गया। हालांकि दिग्गज कंपनियों के विपरीत बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख रहा। इससे मिडकैप 0.27 प्रतिशत की बढ़त लेकर 49,484.46 अंक और स्मॉलकैप 0.56 प्रतिशत उछलकर 57,450.85 अंक हो गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4054 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2296 में लिवाली जबकि 1668 में बिकवाली हुई वहीं 90 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 29 कंपनियां लाल जबकि अन्य 21 हरे निशान पर रही।

बीएसई के आठ समूहों का रुझान नकारात्मक रहा। इससे ऊर्जा 0.64, एफएमसीजी 0.17, दूरसंचार 0.86, यूटिलिटीज 0.35, कैपिटल गुड्स 0.04, तेल एवं गैस 0.71, पावर 0.17 और रियल्टी समूह के शेयर 0.24 प्रतिशत गिर गए। वहीं, कमोडिटीज 0.71, आईटी 1.05, टेक 0.72 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.98 प्रतिशत मजबूत रहे।

Read More रिटायरमेंट से पहले रीको के सीडीजीएम पर भ्रष्टाचार का दाग, 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.28, जर्मनी का डैक्स 0.22, जापान का निक्केई 1.93, हांगकांग का हैंगसेंग 2.43 और चीन के शंघाई कम्पोजिट ने 8.06 प्रतिशत की छलांग लगाई।

Read More हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था पर यूडीआईएसई रिपोर्ट से उठे गंभीर सवाल : धरातल पर स्कूलों की स्थिति चिंताजनक, सैलजा ने कहा- छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा असर

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर पर चिंता जताते हुए हर संभाग में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान...
मौलाना कल्बे रुशेद रिजवी का बड़ा बयान, बोले- पीओके भारत का था, है और हमेशा भारत का रहेगा
वेयरहाउस को प्रोत्साहन देने के नियमों में संशोधन, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 में बदलाव 
संजय राउत ने मोहन भागवत को भेजा न्योता, रामरक्षा अभियान में शामिल होने का किया आग्रह
ट्रम्प का बड़ा आरोप, बोले- चीन ने 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की
आरजीएचएस में अनियमितताओं पर सरकार का सख्त एक्शन: 3 माह में 51 अस्पताल निलंबित, फर्जी क्लेम और वित्तीय गड़बड़ियों पर कार्रवाई
पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया, छात्रों ने साझा किए सफलता के मंत्र