चक्रवात दाना को लेकर मौसम विभाग ने दी चेतावनी, राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से किया लोगों की मदद करने का आग्रह

जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करने की अपील करता हूं

चक्रवात दाना को लेकर मौसम विभाग ने दी चेतावनी, राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से किया लोगों की मदद करने का आग्रह

आपातकालीन उपायों को तैनात करते हुए प्रभावित राज्यों को व्यापक समर्थन देना चाहिए। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करने की अपील करता हूं।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दाना चक्रवात के ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर पहुंचने की घटना को प्राकृतिक आपदा का गंभीर अंदेशा बताते हुए सभी पक्षों से सतर्क रहने का आग्रह किया है। खड़गे ने कहा कि चक्रवात दाना के ओडिशा में पहुंचने और पश्चिम बंगाल तथा अन्य पूर्वी तटीय क्षेत्रों पर इसके प्रभाव के लिए अत्यधिक तैयारी और त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है। केंद्र सरकार को सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक निवारक और आपातकालीन उपायों को तैनात करते हुए प्रभावित राज्यों को व्यापक समर्थन देना चाहिए। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करने की अपील करता हूं।

गांधी ने कहा कि चक्रवात दाना का ओडिशा के तटों पर आगमन, पश्चिम बंगाल और अन्य पूर्वी तट के प्रदेशों में इसका असर और मौसम विभाग की चेतावनी एक गंभीर प्राकृतिक आपदा का अंदेशा है। प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से आग्रह है कि वो प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए स्वयं को सुरक्षित दायरे में रखें। केंद्र सरकार से अपेक्षा है कि वो इस संकट की समय में प्रभावित राज्यों को पूर्ण सहायता प्रदान करे। नागरिकों की सुरक्षा के लिए और किसी भी तरह के नुकसान की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संकट की इस समय में पूरी मदद का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस के साथियों से अनुरोध है कि स्वयं को सुरक्षित रखते हुए राहत कार्यों में प्रशासन की पूरी मदद करें। इस संकट का देश को एकजुट हो कर सामना करना है।

 

Read More खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से फ्लाइट्स संचालन प्रभावित: यात्रियों की चिंता बढ़ी, जानें दिल्ली से जयपुर तक आज कितनी फ्लाइट्स कैंसिल

Tags: Cyclone

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं