म्हारी बेटियां कम है के : विमेंस वनडे वर्ल्ड कप-2025 के फाइनल में पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से दी मात 

जेमिमा ने बनाए नाबाद 127 रन

म्हारी बेटियां कम है के : विमेंस वनडे वर्ल्ड कप-2025 के फाइनल में पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से दी मात 

नवी मुंबई में आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जेमिमाह रॉड्रिग्ज ने नाबाद 127 रन और हरमनप्रीत कौर ने 88 रन बनाए। भारत ने 341/5 बनाकर 338 रन का लक्ष्य 9 गेंदें शेष रहते हासिल किया। फाइनल में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।

नवी मुंबई। जेमिमाह रॉड्रिग्ज (127) के नाबाद शतक और हरमनप्रीत कौर (88) के साथ उसकी तीसरे विकेट के लिए बनाई गई 167 रनों की साझेदारी के दम पर भारत ने 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को दूसरे सेमीफाइनल में 5 विकेट से पराजित कर आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल में उसका मुकाबला 2 नवंबर (रविवार) को दक्षिण अफ्रीका से होगा।  जिसने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया था।

विजयी रथ रोका :

भारत ने जैसे ही जीत का चौका लगाया मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली जेमिमाह रॉड्रिग्ज भावुक हो गईं। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस टूनार्मेंट में अजेय बनी हुई थी, लेकिन भारतीय टीम ने एलीस हीली की टीम का विजयी अभियान रोक दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर 338 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 9 गेंदें शेष रहते 5 विकेट पर 341 रन बना ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जवाब में दो विकेट 59 रनों पर गिरने के बाद भारत के लिए जेमिमा ने शतक लगाया और कप्तान हरमनप्रीत के साथ तीसरे विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी की जिससे भारत ने 48.3 ओवर में पांच विकेट पर 341 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

Read More पहली बार महिला हॉकी का स्वर्ण : पांच साल पहले माता-पिता को खोया, दो साल बाद दुर्घटना में बड़े भाई की हुई मौत ; लेकिन टूटी नहीं निकिता टोप्पो

भारत तीसरी बार फाइनल में :

Read More बम की धमकी के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, संदिग्ध हिरासत में

भारतीय टीम तीसरी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। टीम इससे पहले 2005 और 2017 में भी खिताबी मैच में पहुंची थी। भारत ने अब तक कभी विश्व कप की ट्रॉफी नहीं जीती है और अब उसके पास खिताबी सूखा समाप्त करने का अच्छा मौका है। भारत के लिए जेमिमा 134 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 127 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि हरमनप्रीत ने 88 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से किम गार्थ और एनाबल सदरलैंड को दो-दो विकेट मिले।  जबकि  दीप्ति शर्मा 24 रन बना रनआउट हो गई। 
इससे पूर्व ऑस्ट्रेलिया के लिए लिचफील्ड ने शानदार बल्लेबाजी की और शतक लगाया। लिचफील्ड और पैरी के बीच दूसरे विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी हुई।

Read More 15 करोड़ की हेरोइन और हथियारों बरामद : पाकिस्तानी बॉर्डर से सप्लाई हथियार और ड्रग्स, विदेशी हैंडलरों के सम्पर्क में आरोपी

लिचफील्ड और पैरी जब तक क्रीज पर थे लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 350 से अधिक जाएगा, लेकिन अमनजोत ने लिचफील्ड को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। लिचफील्ड 119 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद पैरी ने मोर्चा संभाला, लेकिन, ऑस्ट्रेलिया को श्री चरणी ने बेथ मूनी (24) और एनाबेल सदरलैंड (3) के रूप में दो झटके दिए। इसके बाद राधा यादव ने पैरी की पारी का अंत किया जो 77 रन बनाकर आउट हुईं। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त
राजस्थान के प्रभावशाली वर्धमान ग्रुप के रियल एस्टेट और एजुकेशन कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स...
लोकसभा में ई सिगरेट की गूंज: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, जानें क्या होता है e-cigarette?
आदिवासी इलाकों में जानबूझकर उपेक्षित व्यवहार कर रही सरकार : गहलोत
केंद्र सरकार का विपक्ष पर हमला, चुनाव सुधार मुद्दों पर लगाया गंभीर आरोप
राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में भर्ती की क्रांति
रुपया धड़ाम! 90.48 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूटा