नौसेना के लिए 2960 करोड़ की लागत से खरीदी जाएगी मिसाइल प्रणाली, रक्षा मंत्रालय और बीडीएल के अधिकारियों ने इस अनुबंध पर किए हस्ताक्षर

मिसाइल प्रणाली में काफी हद तक स्वदेशी सामग्री होगी

नौसेना के लिए 2960 करोड़ की लागत से खरीदी जाएगी मिसाइल प्रणाली, रक्षा मंत्रालय और बीडीएल के अधिकारियों ने इस अनुबंध पर किए हस्ताक्षर

रक्षा मंत्रालय ने  नौसेना के लिए लगभग 2,960 करोड़ रुपये की लागत से मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की आपूर्ति के लिए भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के लिए लगभग 2,960 करोड़ रुपये की लागत से मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की आपूर्ति के लिए भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। रक्षा मंत्रालय ने गुरूवार को यहां बताया कि रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में रक्षा मंत्रालय और बीडीएल के अधिकारियों ने इस अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

यह मिसाइल प्रणाली एक मानक फिट है, जो कई भारतीय नौसेना युद्धपोतों पर लगी है और इसे भविष्य में अधिग्रहण के लिए नियोजित अधिकांश प्लेटफार्मों पर तैनात किए जाने की योजना है। यह अनुबंध भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने और उन्नत सैन्य तकनीक को स्वदेशी बनाने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति 'आत्मनिर्भर भारत' पर जोर देने के साथ बीडीएल द्वारा ' खरीदें (भारतीय)' श्रेणी के तहत की जाएगी, जिसमें काफी हद तक स्वदेशी सामग्री होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का भविष्यफल      आज का भविष्यफल     
सूर्यास्त शाम 05:42 बजे।
युवक की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान : पुलिस ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुकवाई, कब्जे में लिया शव
मलेरिया से लड़ने के नए तरीकों का इस्तेमाल करके दस लाख लोगों की जानें बचाई, जानें पूरा मामला  
दूल्हा-दुल्हन अपने ही रिसेप्शन में ऑनलाइन हुए शामिल, इंडिगो संकट का असर
जोबनेर बाग में 30 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड, विधायक ने किया शुभारंभ
बघेरों की रेडियो कॉलर लगाकर होगी निगरानी : शहर में बढ़ती आवाजाही से वन विभाग सतर्क, प्रयोग के तौर के लिए बेंगलुरु से मंगाए गए हैं कॉलर 
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2025 का रास्ता साफ : कल से ही होगी परीक्षा, परीक्षा में 92 हजार अभ्यर्थी शामिल