नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का इस्तीफा : प्रदर्शन में 21 लोगों की मौत, देश छोड़ने की संभावना

प्रदर्शनकारी ओली के इस्तीफे की मांग को लेकर आज सड़कों पर उतर आए थे

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का इस्तीफा : प्रदर्शन में 21 लोगों की मौत, देश छोड़ने की संभावना
नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ प्रदर्शन लगातार जारी है।

काठमांडू। नेपाल में बड़े पैमाने पर हो रहे उग्र प्रदर्शनों को देखते हुए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। नेपाली मीडिया के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय ने उनके त्यागपत्र की पुष्टि की है। देश में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ सोमवार को कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। प्रदर्शनकारी कई स्थानों पर उग्र हो गए और उन्होंने आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव किया। पुलिस की कार्रवाई में कल 21 लोगों की मौत हो गई थी और 350 लोग घायल हो गए थे।

इससे पहले गृहमंत्री रमेश लेखक ने सोमवार को गोलीबारी की घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। इसके अलावा तीन और मंत्रियों ने आज पद से इस्तीफा दे दिया था। ओली ने आज सुबह घोषणा की थी कि शाम को सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी।

प्रदर्शनकारी ओली के इस्तीफे की मांग को लेकर आज सड़कों पर उतर आये थे। इसके बाद ओली ने इस्तीफा दे दिया। प्रदर्शन का सिलसिला आज भी जारी है और बड़ी संख्या में लोग संसद भवन में घुस गए और आगजनी की। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के निजी आवासों को भी निशाना बनाया और आगजनी की।

 

Read More विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग की भूमिका पर उठाए सवाल : मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग, वेणुगोपाल ने कहा- आयोग ने सत्ता पक्ष के प्रति अपनाया नरम रवैया

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित
क्रेडाई राजस्थान ने डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40 प्रतिशत तक वृद्धि का विरोध करते हुए रियल एस्टेट, आमजन और राज्य...
प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा: ऑकलैंड में भारतीय समुदाय और द्विपक्षीय संबंधों पर रहेगा फोकस, पीएम लक्सन के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
E20 पेट्रोल सस्ता क्यों नहीं? केंद्र ने बताया- तेल आयात घटाना और किसानों को फायदा
ब्लॉक कार्य स्थगित होने से जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा रीस्टोर, रेलवे ने जारी किए निर्देश
एथनॉल मिश्रण नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सरकार पर उपभोक्ताओं को गुमराह करने का आरोप
योगी का अखिलेश पर हमला: सपा सरकार में "जय श्रीराम" का नारा लगाने वालों को भेजा जाता था जेल, 17 परियोजनाओं का किया लोकार्पण 
साइबर अपराधियों के खिलाफ जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 215 मोबाइल बरामद और पांच आरोपी गिरफ्तार