युद्धविराम शुरू होने के बाद से किसी भी देश पर कोई मिसाइल हमला नहीं, ड्रोन हमलों के लिए अमेरिका जिम्मेदार : आईआरजीसी

ईरान का स्पष्टीकरण: युद्धविराम के बाद नहीं दागी कोई मिसाइल

युद्धविराम शुरू होने के बाद से किसी भी देश पर कोई मिसाइल हमला नहीं, ड्रोन हमलों के लिए अमेरिका जिम्मेदार : आईआरजीसी
IRGC ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ युद्धविराम शुरू होने के बाद से उन्होंने कोई मिसाइल हमला नहीं किया। ईरान ने हालिया ड्रोन हमलों के लिए इजरायल और अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है। इस्लामाबाद वार्ता से पहले तेहरान ने शांति की प्रतिबद्धता दोहराई है, हालांकि लेबनान पर इजरायली हमलों को समझौते का उल्लंघन बताया।

तेहरान। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा है कि अमेरिका के साथ युद्धविराम शुरू होने के बाद से किसी भी देश पर मिसाइलें नहीं दागी गईं। अल जजीरा ने यह जानकारी दी। आईआरजीसी ने कहा कि उसकी सेनाओं ने "युद्धविराम के बाद अब तक किसी भी देश पर कोई मिसाइल नहीं दागी है।" बयान में कहा गया कि ड्रोन हमलों की जो भी खबरें आ रही हैं, वे 'निस्संदेह यहूदी दुश्मन या अमेरिका का काम हैं।'

मंगलवार रात को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ दो सप्ताह के द्विपक्षीय युद्धविराम की घोषणा की थी और इस बात की पुष्टि की थी कि तेहरान होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने पर सहमत हो गया है। ईरानी सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने इसके बाद संकेत दिया कि ईरान शुक्रवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करेगा। ईरानी उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह ने कहा कि तेहरान पाकिस्तान में अमेरिका के साथ बातचीत को आगे बढ़ा रहा है और उम्मीद करता है कि अमेरिका भी वैसा ही करेगा।

इजरायली लड़ाकू विमानों और तोपखाने ने दक्षिणी लेबनान में एक दर्जन से अधिक बस्तियों को निशाना बनाया, जिसमें टायर शहर भी शामिल था। ट्रम्प ने स्पष्ट किया कि लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकना अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौते का हिस्सा नहीं है। ईरान ने हालांकि इन हमलों को युद्धविराम समझौते का उल्लंघन माना।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद कथित शूटर आशीष बक्करवाला गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद कथित शूटर आशीष बक्करवाला गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने रविवार तड़के मुंडका में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद कुख्यात कार-जैकर आशीष बक्करवाला को गिरफ्तार किया है।...
46 साल बाद दुर्लभ संयोग: गंगा दशहरा से शुरू हुआ नौतपा बारिश के कारण खंडित, मानसून को लेकर बढ़ी चिंताएं
पीएसजी की जीत के बाद फ्रांस में भयंकर बवाल : फ़ुटबॉल प्रशंसकों और पुलिस के बीच भीषण झड़प, 400 लोग गिरफ्तार
किसी भाषा की जानकारी नहीं होने के आधार पर नार्को टेस्ट से नहीं किया जा सकता इनकार: हाईकोर्ट
उत्तराखंड में 'वेस्ट टू वेल्थ' क्रांति : पौड़ी गढ़वाल में माल्टा के छिलकों से तैयार हो रहे हर्बल उत्पाद, महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार
सेक्सटॉर्शन मामले में महिला आरोपी का साथी गिरफ्तार
परिवहन विभाग में बंद होगी इन्वार्ड व्यवस्था: मिलीभगत पर लगेगी लगाम ; 58 सेवाएं अब सिटीजन पोर्टल पर हुई उपलब्ध, अब  घर बैठे हो सकेंगे आवेदन