चुनाव आयोग के तबादला विवाद पर ममता के समर्थन में आए उमर अब्दुल्ला : केवल गैर-भाजपा शासित राज्यों में होते है बड़े पैमाने पर तबादले, बोले- हेरफेर के प्रयास से नहीं बदलेंगे नतीजे

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली की आलोचना की

चुनाव आयोग के तबादला विवाद पर ममता के समर्थन में आए उमर अब्दुल्ला : केवल गैर-भाजपा शासित राज्यों में होते है बड़े पैमाने पर तबादले, बोले- हेरफेर के प्रयास से नहीं बदलेंगे नतीजे

कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पश्चिम बंगाल में अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादलों पर सवाल उठाते हुए ममता बनर्जी का समर्थन किया। उन्होंने कहा, ऐसी कार्रवाई केवल गैर-भाजपा राज्यों में दिखती है। अब्दुल्ला ने दावा किया कि अधिकारी नहीं, नेता चुनाव जिताते हैं और किसी भी ‘हेरफेर’ से नतीजे नहीं बदलेंगे—ममता भारी बहुमत से जीतेंगी।

 जम्मू। कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग द्वारा राज्य के बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादले करने के मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति अपना समर्थन जताया है। उन्होंने इन तबादलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर ऐसी कार्रवाइयां केवल गैर-भाजपा शासित राज्यों में ही देखने को मिलती हैं। अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि अधिकारियों के तबादले चुनाव परिणामों को प्रभावित नहीं कर सकते। उन्होंने लिखा, बड़े पैमाने पर तबादले केवल गैर-भाजपा शासित राज्यों, विशेषकर पश्चिम बंगाल में होते हैं, लेकिन इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है।

हालांकि, पश्चिम बंगाल एक बार फिर वही साबित करेगा, जैसा हमेशा से मेरा मानना रहा है। अधिकारी राजनीतिक दलों के लिए चुनाव नहीं जीतते, बल्कि राजनीतिक दलों के नेता चुनाव जीतते हैं। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, निर्वाचन आयोग द्वारा किये गये किसी भी तरह के हेरफेर के प्रयास से नतीजे नहीं बदलेंगे। मतगणना के दिन ममता दीदी भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगी। अब्दुल्ला की यह प्रतिक्रिया बनर्जी के उस पोस्ट के बाद आयी है, जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग पर विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को निशाना बनाने का आरोप लगाया था।

Tags: abdullah

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

थाईलैंड पीएम अनुतिन चर्नविराकुल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, देश के नागरिकों से किया ईंधन का भंडारण न करने का आग्रह थाईलैंड पीएम अनुतिन चर्नविराकुल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, देश के नागरिकों से किया ईंधन का भंडारण न करने का आग्रह
थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने देश में ईंधन की कमी की खबरों को अफवाह बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया...
अलविदा जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी भीड़ : बड़ी संख्या में लोगों ने अकीदत के साथ अदा की नमाज, रोजेदारों ने खुदा की बारगाह में सिर झुकाकर मांगी अमन और भाईचारे की दुआ
तेलंगाना में 3.24 लाख करोड़ रुपये का कर-मुक्त बजट पेश: वर्ष 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य, इन्दिराम्मा परिवार जीवन बीमा योजना की घोषणा
निगम मुख्यालय में समीक्षा बैठक, “मुख्यमंत्री विकसित शहर वार्ड अभियान-2026” के प्रभावी क्रियान्वयन और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर जोर
गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर आरोप, कहा- भाजपा राजस्थान में 7,352 स्कूल बंद कर बच्चों और रोजगार पर खतरा पैदा कर रही
चुनाव आयोग के तबादला विवाद पर ममता के समर्थन में आए उमर अब्दुल्ला : केवल गैर-भाजपा शासित राज्यों में होते है बड़े पैमाने पर तबादले, बोले- हेरफेर के प्रयास से नहीं बदलेंगे नतीजे
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में देरी : कॉपियों के अंक अपलोड न होने से अगले सप्ताह तक टला परिणाम