बिहार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजों के बीच फायरिंग : गोलीबारी में एक की मौत, दूसरा भांजा और बहन गम्भीर घायल

तीनों घायलों को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा

बिहार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजों के बीच फायरिंग : गोलीबारी में एक की मौत, दूसरा भांजा और बहन गम्भीर घायल

बिहार में भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र में आज में 2 सगे भाइयों के बीच हुई गोलीबारी में एक की मौत हो गई तथा दूसरा भाई एवं उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए

भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र में आज में 2 सगे भाइयों के बीच हुई गोलीबारी में एक की मौत हो गई तथा दूसरा भाई एवं उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां आपसी विवाद में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के 2 भांजों के बीच फायरिंग हुई। इसमें एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा भांजा और बहन गोलीकांड में घायल हों गए है। घायलों में जयजीत और उसकी मां मीना भी शामिल है। 

नवगछिया की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने बताया कि इस थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी जयजीत यादव और विश्वजीत यादव के बीच किसी मामूली बात पर विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। प्रेरणा कुमार ने बताया कि इस गोलबारी में विश्वजीत यादव, जयजीत यादव और उसकी मां हिना देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से तीनों घायलों को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा। लेकिन, रास्ते में विश्वजीत यादव (35) की मौत हो गई जबकि अन्य दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। इसके साथ ही प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इधर जगतपुर गांव में स्थिति बिल्कुल सामान्य है। उन्होंने बताया कि घायल जयजीत यादव पूर्व मुखिया है और इसके पूर्व के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

Tags: firing  

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई