पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड की पीएम मोदी को धमकी, कहा- असीम मुनीर भारत को सिखाए सबक

आतंकी सैफुल्लाह कासूरी की बयानबाजी 

पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड की पीएम मोदी को धमकी, कहा- असीम मुनीर भारत को सिखाए सबक

पाकिस्तान में सेना कौन है और आतंकी कौन हैं, इसमें फर्क करना भी अब मुश्किल हो गया है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में सेना कौन है और आतंकी कौन हैं, इसमें फर्क करना भी अब मुश्किल हो गया है। कुख्यात आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के उप प्रमुख और पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कासूरी ने सीधे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देने का दुस्साहस किया है। सोशल मीडिया और पाकिस्तान के कुछ कट्टरपंथी प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कासूरी, पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर की तारीफ करते हुए भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है। वीडियो में सैफुल्लाह कासूरी कह रहा है कि मैं हमारे सर्वोच्च नेता फील्ड मार्शल असीम मुनीर से अनुरोध करता हूं कि वे प्रधानमंत्री मोदी को 10 मई 2025 की तरह एक सबक सिखाएं। सैफुल्लाह कासूरी के इस बयान से साफ जाहिर हो रहा है कि पाकिस्तान की सेना और आतंकी दोनों एक साथ काम कर रहे हैं। भारत ने जब 6-7 मई की रात पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था और जब दर्जनों आतंकी मारे गए थे, उस वक्त सैफुल्लाह कासूरी पाकिस्तान सेना के सीनियर अधिकारियों के साथ देखा गया था।

आतंकी सैफुल्लाह कासूरी की बयानबाजी :

इसके अलावा आतंकी सैफुल्लाह कासूरी 4 सितंबर को पाकिस्तानी सेना के सीनियर अधिकारियों के साथ भी देखा गया था। जिससे साफ हो गया था कि पाकिस्तान की सेना और आतंकी, दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों में कोई अंतर नहीं है। सैफुल्लाह कासूरी एक कुख्यात आतंकवादी और लश्कर-ए-तैयबा का उप प्रमुख माना जाता है। इसे अमेरिका ने भी आतंकवादी घोषित कर रखा है और माना जाता है कि इसी ने पहलगाम में आतंकी हमले का तानाबान बुना था।

वायरल वीडियो में सैफुल्लाह कासूरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत पर एक और हमले की बात कर रहा है। वीडियो में सैफुल्लाह कासूरी भारत के खिलाफ जहरीली बयानबाजी कर रहा है। ये भारत के खिलाफ 10 मई की तारीख को दोहराने की बात कर रहा है। आपको बता दें कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के सौ से ज्यादा आतंकी मारे गए थे और उसके बाद से पाकिस्तान के आतंकियों में दहशत भरा हुआ है। वो भारत के खिलाफ फिर से आतंकी हमले की साजिश कर रहे हैं, जबकि भारत साफ शब्दों में कह चुका है, कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है और अब अगर कोई भी आतंकी हमला होता है, तो उसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान की होगी और भारत, उस हिसाब से कार्रवाई करेगा।

Read More मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई : सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की, बोले- पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है होली का त्योहार 

Post Comment

Comment List

Latest News

युवाओं को डिजिटल व सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस मुख्यालय की पहल, 12 मार्च को विशेष ऑनलाइन कार्यक्रम युवाओं को डिजिटल व सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस मुख्यालय की पहल, 12 मार्च को विशेष ऑनलाइन कार्यक्रम
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 12 मार्च को पुलिस मुख्यालय स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए विशेष ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम...
एयर इंडिया के विमान की हार्ड लैंडिंग : रनवे पर निकला अगला पहिया, सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा
अमेरिका का दावा : ईरान के 16 माइनलेयर जहाज किए नष्ट, वीडियो में दिखाया हमला
इजरायल, अमेरिका और ईरान का संघर्ष : शादियों व होटल-रेस्टोरेंट पर दिखने लगा युद्ध का असर, बुकिंग को लेकर नियमों में बदलाव
घर में फांसी का फंदा लगाकर कोचिंग छात्रा ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला
गौ कल्याण के लिए राज्य सरकार लाएगी ‘गौ सेवा नीति’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को मिल रही नई गति
प्रधानमंत्री ताकाइची की युद्ध नीतियों के खिलाफ टोक्यो में Gen Z का भारी विरोध प्रदर्शन: मिसाइल लॉन्चरों की तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, गंभीर मुद्दों को सुलझाने की दिशा में काम करने की मांग