अरब सागर में नया आइलैंड बना रहा पाकिस्तान, आइलैंड सिंध तट से करीब 30 किलोमीटर दूर

पाकिस्तान में एक बड़ा तेल भंडार है

अरब सागर में नया आइलैंड बना रहा पाकिस्तान, आइलैंड सिंध तट से करीब 30 किलोमीटर दूर

रिपोर्ट्स के अनुसार शहबाज शरीफ सरकार और आर्मी चीफ असीम मुनीर के निर्देश पर पाकिस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड सिंध तट से 30 किमी दूर अरब सागर में तेल-गैस खोज के लिए एक आर्टिफिशियल आइलैंड बना रहा है। यह कदम उस दावे के बाद आया है, जिसमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान में बड़े तेल भंडार होने की बात कही थी।

इस्लामाबाद। ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ड्रिल, बेबी, ड्रिल नारे को गंभीरता से लिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दिनों कहा था कि पाकिस्तान में एक बड़ा तेल भंडार है। हालांकि, पाकिस्तान की तेल कंपनियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन शहबाज शरीफ की सरकार उनके बयान पर मौत के कुएं में छलांग लगाने के लिए तैयार है।

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ असीम मुनीर के आदेश के बाद पाकिस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड तेल और गैस की खोज को बढ़ाने के लिए एक आर्टिफिशियल आइलैंड बना रहा है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ये आइलैंड सिंध तट से करीब 30 किलोमीटर दूर, सुजावल के पास अरब सागर में बना रहा है। सुजावल, पाकिस्तान के मुख्य कमर्शियल हब कराची से करीब 130 किलोमीटर दूर है। ये सुजावल जिले के पास है जो इंडस नदी के मुहाने पर स्थित है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन