पहलगाम आतंकी हमले के पनाहगार पाकिस्तान को मिल रही वैश्विक स्वीकार्यता चिंताजनक : यह हमारी सरकार की कूटनीतिक विफलता, जयराम बोले- ये हर भारतीय के लिए गहरे दुख और पीड़ा का दिन

यह एक खुफिया विफलता

पहलगाम आतंकी हमले के पनाहगार पाकिस्तान को मिल रही वैश्विक स्वीकार्यता चिंताजनक : यह हमारी सरकार की कूटनीतिक विफलता, जयराम बोले- ये हर भारतीय के लिए गहरे दुख और पीड़ा का दिन
हमले की पहली बरसी पर कांग्रेस ने 26 मृतकों को श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तान को मिल रही वैश्विक स्वीकार्यता पर चिंता जताई। जयराम रमेश ने इसे केंद्र की कूटनीतिक विफलता बताया। उन्होंने खुफिया चूक पर सवाल उठाए और सरकार से नीति बदलने की मांग की, जबकि 2025 के इस हमले में 26 पर्यटकों की जान गई थी।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने एक साल पहले जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में जान गवांने वाले निर्दोष नागरिकों का स्मरण करते हुए नमन किया है और कहा है कि इस हमले के गुनाहगार आतंकवादियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान को आज वैश्विक स्वीकार्यता मिलना चिंताजनक है और यह स्पष्ट रूप से हमारी सरकार की कूटनीतिक विफलता है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, आज 22 अप्रैल का दिन हर भारतीय के लिए गहरे दुख और पीड़ा का दिन रहेगा। ठीक एक वर्ष पहले, पहलगाम में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादी हमला हुआ था। हमारी संवेदनाएं उन शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। हम उस युवा स्थानीय घोड़ा-चालक (पोनीवाला) की बहादुरी का भी स्मरण करते हैं, जिसने एक पर्यटक को बचाने की कोशिश करते हुए अपनी जान गंवा दी। जन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने स्वीकार किया था कि यह एक खुफिया विफलता थी, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस स्वीकारोक्ति पर क्या कार्रवाई की गई, हालांकि कुछ महीनों बाद हमलावरों को न्याय के कटघरे में लाया गया।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि नवंबर 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के बाद पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ गया था। उसकी अर्थव्यवस्था आज भी कमजोर स्थिति में है और बाहरी मदद पर निर्भर है। उसके समाज और राजनीति में अलगाववादी प्रवृत्तियां गहराई से जमी हुई हैं। वहां की राजनीति अव्यवस्थित है और देश का नियंत्रण वास्तविक रूप से सेना के हाथ में है। इसके बावजूद, वही असफल राष्ट्र, जिसके सेना प्रमुख ने इस हमले से कुछ दिन पहले भड़काऊ और सांप्रदायिक बयान दिए थे, आज एक नई वैश्विक स्वीकार्यता हासिल करता दिख रहा है। पाकिस्तान की बढ़ रही इस स्वीकार्यता के लिए केंन्द्र सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, कई मायनों में यह सरकार की विदेश नीति के मूल तत्वों की विफलता और उनके आत्म- प्रशंसात्मक कूटनीतिक शैली को दर्शाता है। क्या उन्हें अपनी नीति में बदलाव करना चाहिए। बिल्कुल हां। क्या वे बदलाव करेंगे। संभवत: नहीं।

गौरतलब है कि गत वर्ष आज के दिन जम्मू-कश्मीर में पहलगाम की बैसरन घाटी में पाकिस्तान समर्थित द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के आतंकवादियों के हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गयी थी और 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस हमले में एके-47 और एम-4 कार्बाइन से लैस आतंकियों ने निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाया  जिसका भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत कड़ा जवाब दिया था।

 

Read More ब्राह्मण कार्ड पर मायावती का बड़ा दांव, बोलीं- बसपा से बढ़ रही विरोधियों की बेचैनी, 2007 जैसा इतिहास दोहराने का दावा

Read More फ्यूल संकट का असर : जयपुर-उदयपुर फ्लाइट अब सप्ताह में सिर्फ 3 दिन चलेगी, यात्री परेशान

Read More भिण्ड में चक्की मालिक बना हैवान : 5 रुपए के लिए ग्राहक का काटा कान, जानें क्या है मामला

 

 

 

 

Tags: terrorist

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश