पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने पैसेंजर ट्रेन को किया हाईजैक, 20 यात्री बंधक, 6 सैनिकों की हत्या

ट्रेन में लगभग 500 लोग सवार

पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने पैसेंजर ट्रेन को किया हाईजैक, 20 यात्री बंधक, 6 सैनिकों की हत्या

पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने पैसेंजर ट्रेन को हाईजैक कर लिया है

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने पैसेंजर ट्रेन को हाईजैक कर लिया है। BLA ने दावा किया कि उनकी आर्मी ने 120 यात्रियों को बंधक बना लिया है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को अलगाववादियों ने एक यात्री ट्रेन पर हमला कर ट्रेन को अपने नियंत्रण में ले लिया और इस हमले में कम से कम 6 सैनिकों के मारे जाने की आशंका है। पाकिस्तानी मीडिया के रिपोर्टों के अनुसार, इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट में करीब  6 लोगों के मारे जाने और 120 बंधक बनाये जाने की बात कही गई है और मारे गए व्यक्ति सुरक्षा कर्मी बताए गए हैं।

मीडिया की रिपोर्टों में पकिस्तान के रेलवे अधिकारियों का हवाला देते हुये बताया गया कि जाफ़र एक्सप्रेस ट्रेन बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी, उसपर काछी जिले में हमला किया गया। अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उन्होंने ट्रेन पर सवार लोगों को बंधक बना लिया है जिसमें कई सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने एक बयान में कहा कि “क्वेटा से पेशावर जा रही जाफ़र एक्सप्रेस ट्रेन पर पीरोकानरी और गदालार के बीच भीषण गोलीबारी की सूचना है।” उन्होंने कहा कि गोलीबारी एक आतंकवादी घटना हो सकती है और कहा कि जांच चल रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल