कश्मीर में भीषण आग लगने से 3 आवासीय घर खाक, प्रभावित लोगों को निकाला सुरक्षित

अधिकारियों ने जानकारी दी

कश्मीर में भीषण आग लगने से 3 आवासीय घर खाक, प्रभावित लोगों को निकाला सुरक्षित

आग से तीन 2 मंजिला के घर, एक आईसीडीसी सेंटर और दो गौशालाएं क्षतिग्रस्त हो गयीं।

जम्मू। कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भीषण आग लगने से 3 आवासीय घर एकीकृत बाल विकास सेवा केन्द्र (आईसीडीएस) और 2 गोशालायें जलकर खाक हो गयी, अधिकारियों ने जानकारी दी। आग एवं आपातकालीन सेवा अधिकारी ने बताया कि मसारी गांव के चौकीबल क्षेत्र में एक आवासीय घर में आग लगने के कारण आसपास के घर भी जल गये।आग से तीन 2 मंजिला के घर, एक आईसीडीसी सेंटर और दो गौशालाएं क्षतिग्रस्त हो गयीं।

उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद क्रॉपोरा, तंगधर और कुंवारा के अग्निशमन केंद्र से कई दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गयी और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। प्रत्यक्षदशियों ने बताया कि सैन्य कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग से प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने और आग पर काबू पाने के लिए नागरिक प्रशासन की पूरी सहायता की। अग्निशमन विभाग ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान विधान सभा में संसद की तर्ज पर बनेगा सेन्ट्रल हॉल : देवनानी अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- हॉल को महापुरुषों के थ्री-डी चित्रों से किया जायेगा सुसज्जित राजस्थान विधान सभा में संसद की तर्ज पर बनेगा सेन्ट्रल हॉल : देवनानी अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- हॉल को महापुरुषों के थ्री-डी चित्रों से किया जायेगा सुसज्जित
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि राजस्थान विधान सभा में संसद की तर्ज पर सेन्ट्रल हॉल बनेगा।...
जैविक आतंकवाद का बढ़ता खतरा : वैश्विक एकजुटता की जरूरत
रामबाग गोल्फ क्लब में वीर अहलावत की धमाकेदार जीत, जयपुर ओपन गोल्फ का जीता खिताब 
पुलिस का ऑपरेशन दिव्य प्रहार : ड्रग माफिया के पेट्रोल पम्प, लग्जरी वाहन, आलीशान बंगले समेत 125 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज
पुतिन के दिल्ली आते ही अमेरिका को आई भारत की याद : क्वॉड का हवाला देकर लगाई दोस्ती की गुहार, पाकिस्तान को झटका
वनडे सीरीज : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा और निर्णायक वनडे, मैच में टीम संयोजन में बदलाव कर सकता है भारत
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने बरकरार रखी ओवरऑल चैंपियनशिप, ओलंपियन तैराक श्रीहरि नटराज बने केआईयूजी के सबसे सफल एथलीट