कल से पेट्रोल-डीजल 2 रुपए महंगे : सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी, जनता पर नही पड़ेगा भार  

फिलहाल पेट्रोल 94 रुपये और डीजल 87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा

कल से पेट्रोल-डीजल 2 रुपए महंगे : सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी, जनता पर नही पड़ेगा भार  
पेट्रोल-डीजल भारत सरकार ने कल से  एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी है, जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम  2 रुपए बढ़ जाएंगे

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल भारत सरकार ने कल से एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी है, जिसका भार जनता पर नही पड़ेगा। क्योंकि पेट्रोलियम कंपनियां इसका वहन करेंगी। एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने से पेट्रोल-डीजल के दाम भी 2 रुपए बढ़ जाएंगे। अभी पेट्रोल पर 19.90 रुपए लीटर और डीजल पर 15.80 रुपए लीटर एक्साइज ड्यूटी लगी हई है। 

नए दाम लागू होने के बाद पेट्रोल पर 21.90 रुपए लीटर और डीजल पर 17.80 रुपए लीटर एक्साइज ड्यूटी लगेगी। फिलहाल पेट्रोल 94 रुपये और डीजल 87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। ये नए नियम आज रात 12 बजे से ही लागू होंगे। 

यह फैसला वैश्विक तेल कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और ट्रंप प्रशासन की ओर से जवाबी टैरिफ के एलान के बीच लिया गया है। पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें 08 अप्रैल से लागू होंगी। वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने आज जारी एम अधिसूचना में कहा कि पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क शुल्क में यह वृद्धि की है। इस बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक्स पर कहा कि तेल विपणन कंपनियां इस वृद्धि के बोझ को उपभोक्ता पर नहीं डालेगी। इस वृद्धि के बाद पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद