पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी जारी, 80 पैसे पेट्रोल और 70 पैसे डीजल बढ़े दाम

पांचवें दिन भी बढ़े ईंधन के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 100 रूपये के पार

 पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी जारी, 80 पैसे पेट्रोल और 70 पैसे डीजल बढ़े दाम
अब तक बीते आठ दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत सात बार बढ़ चुकी है।

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के भावों में अबाल जारी है। मंगलवारो को भी देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने  लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बढोत्तरी की। इस इजाफे के साथ राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 100 रूपये प्रति लीटर के पार हो गया है। दिल्ली में आज 80 पैसे के उछाल के साथ पेट्रोल की कीमत 100.21 रुपए  प्रति लीटर और डीजल के दाम 70 पैसे बढ़कर 91.47 रूपये प्रति लीटर हो गया। जबकि सोमवार को पेट्रोल 99.41 रूपये और डीजल 90.77 रूपये प्रति लीटर था।

मुंबई में पेट्रोल के दाम 85 पैसे से बढ़कर 115.04 रूपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 75 पैसे की वृद्धि के साथ 99.25 रूपए प्रति लीटर हो गए हैं। तेल कंपनियों ने 137 दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। जिससे अब तक बीते आठ दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत सात बार बढ़ चुकी है।

रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल इसके कारण 13 वर्षाें के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 1.31 प्रतिशत गिरकर 111.01 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.75 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-
महानगर पेट्रोल (रूपए प्रति लीटर) डीजल (रूपए प्रति लीटर)
दिल्ली 100.21 91.47
कोलकाता 109.68 94.62
मुंबई 115.04 99.25
चेन्नई 105.94 96.00

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार
मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष से सदन सुचारू रूप से चलाने में सहयोग मांगा।...
टीकाराम जूली का कानून व्यवस्था को सरकार पर हमला, कहा- अपराध होने से पहले प्रभावी कार्रवाई कर वारदात को रोकना पुलिस का काम
ब्लैंक चेक से ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म : फाइनेंसर गिरफ्तार, आरोपी से लिए थे 2 लाख रुपए
आमजन के मुद्दे संसद में उठाएगी कांग्रेस : लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का प्रयास उचित नहीं, सैलजा ने कहा- सरकार को युवाओं और किसानों के सवालों का देना होगा जवाब
तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चपेट में आने से युवक की मौत
संजय राउत का केन्द्र पर बड़ा हमला : करोड़ों में खरीदे विधायक, कहा- राजनीतिक हत्या कर रही सरकार
नेतन्याहू की संभावित न्यूयॉर्क यात्रा पर गिरफ्तारी के कानूनी विकल्पों की समीक्षा जारी, ममदानी ने कहा- अधिकार के अनुरूप करेंगे कार्रवाई