पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए उठाया कदम, काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में 10 अगस्त से प्लास्टिक पूरी तरह बैन

सावन के दौरान पहले ही सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया जा चुका था

पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए उठाया कदम, काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में 10 अगस्त से प्लास्टिक पूरी तरह बैन

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने का बड़ा फैसला लिया गया है।

नई दिल्ली। काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने का बड़ा फैसला लिया गया है। अब 10 अगस्त 2025 से कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की प्लास्टिक सामग्री जैसे दूध के पात्र, माला की टोकरी या प्लास्टिक लोटा लेकर मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। सावन के दौरान पहले ही सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया जा चुका था। अब मंदिर प्रशासन ने यह कदम पर्यावरण को स्वच्छ रखने और धाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में उठाया है। यह निर्णय 6 जुलाई को वाराणसी मंडल के आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित समन्वय बैठक में लिया गया था। इसमें सभी स्टेकहोल्डर्स की समस्याएं सुनी गईं और समाधान तय किया गया।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि फूल और दूध जैसे पूजन सामग्री अब प्लास्टिक के बजाय पर्यावरण के अनुकूल साधनों में लाई जाएं। मंदिर न्यास ने पहले ही परिसर को प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र घोषित किया था। अब 10 अगस्त से कठोर रूप से इस निर्णय को लागू किया जाएगा। नगर निगम वाराणसी भी कांवड़ यात्रा मार्ग को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटा है। सावन के पूरे माह जागरूकता अभियान जारी रहेगा। मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से भक्तों को सूचित किया जा रहा है कि वे प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

61 वर्ष के हुए आमिर खान : हिंदी सिनेमा को दी कई यादगार फिल्में, जानें संघर्ष से ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ बनने तक के प्रेरक फिल्मी सफर के बारे में  61 वर्ष के हुए आमिर खान : हिंदी सिनेमा को दी कई यादगार फिल्में, जानें संघर्ष से ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ बनने तक के प्रेरक फिल्मी सफर के बारे में 
बॉलीवुड के अभिनेता-फिल्मकार आमिर खान 61 वर्ष के हो गए। जन्म 14 मार्च 1965 को मुंबई में। बाल कलाकार के...
यह तो सरासर लापरवाही है, 5 दिनों से टूटी पड़ी नहर की दीवार
पूर्वोत्तर भारत में भी सक्रिय होने की तैयारी में सपा : असम चुनाव में उतरने की रणनीति पर कर रही काम, अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में उम्मीदवार उतार सकती है पार्टी; अखिलेश यादव करेंगे चुनाव-प्रचार
आम राजा अल्फांसो अप्रैल में देगा दस्तक, महाराष्ट्र के देवगढ़ और रत्नागिरी से होगी आवक
ईरानी युद्धपोत के चालक दल और नागरिक कोच्चि से रवाना : कोलंबो से आया विशेष चार्टर्ड विमान, केरल में था उनका अस्थायी प्रवास
अमेरिका ने की घोषणा : ईरानी नेतृत्व की जानकारी देने वाले को मिलेगा एक करोड़ डॉलर का ईनाम, ईरान की सत्ता और सैन्य तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अधिकारियों को किया लक्षित
वैश्य समाज की मंथन बैठक : समाज में एकता और विकास पर चर्चा, मुख्यमंत्री ने वैश्य समाज को बताया देश की आर्थिक रीढ़