ऑपरेशन सिंदूर : मोदी रात 8 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित, 6 मई की रात को शुरू किया गया था ऑपरेशन सिंदूर 

पाकिस्तान के हमलों का भी करारा जबाव दिया

ऑपरेशन सिंदूर : मोदी रात 8 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित, 6 मई की रात को शुरू किया गया था ऑपरेशन सिंदूर 

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को संक्षिप्त सूचना में बताया कि मोदी रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र सेनाओं के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के साथ सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनी सहमति के परिप्रेक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को संक्षिप्त सूचना में बताया कि मोदी रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

ऑपरेशन सिंदूर 6 मई की रात को शुरू किया गया था जिसमें भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों को धवस्त कर दिया था। इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गये थे। पाकिस्तानी सेना ने इसके जवाब में 7 मई की रात से भारत के नागरिक और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर कई हमले किये जिन्हें भारतीय सेनाओं ने विफल कर दिया।

भारत की जोरदार सैन्य कार्रवाई से पस्त पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक ने शनिवार को अपने भारतीय समकक्ष के साथ हॉटलाइन पर बातचीत में शाम पांच बजे से सैन्य कार्रवाई राेकने पर सहमति बनाने की पेशकश की थी। इसके बाद से नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर फायरिंग रूकी हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं