घर पर रात में बिगड़ी तबीयत बीएलओ की मौत, परिजनों के अनुसार मानसिक तनाव में थे अनुज

चाय पीने से पहले ही वह अचानक बेहोश

घर पर रात में बिगड़ी तबीयत बीएलओ की मौत, परिजनों के अनुसार मानसिक तनाव में थे अनुज

शहर में बीती रात एक बीएलओ की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। निहालगंज थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि 42 वर्षीय अनुज गर्ग पुत्र कालीचरन निवासी प्रताप विहार कॉलोनी घंटाघर रोड धौलपुर की रात को तबीयत बिगड़ने से मौत गई। मृतक के भाई अनुपम गर्ग की ओर से मामले में मर्ग दर्ज कराई गई है।

धौलपुर। शहर में बीती रात एक बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। निहालगंज थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि 42 वर्षीय अनुज गर्ग पुत्र कालीचरन निवासी प्रताप विहार कॉलोनी घंटाघर रोड धौलपुर की रात को तबीयत बिगड़ने से मौत गई। मृतक के भाई अनुपम गर्ग की ओर से मामले में मर्ग दर्ज कराई गई है।

मृतक की बहन वंदना ने बताया कि अनुज को शहर के गौशाला सेक्टर की भाग संख्या 158 में बीएलओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। एसआईआर काम के दबाव में उसे अक्सर देर रात 2 बजे तक काम करना पड़ता था। बीती रात करीब 1 बजे वह मतदाताओं के फॉर्म का डेटा अपलोड कर रहा था। इस दौरान उसने बहन से चाय बनाने को कहा। चाय पीने से पहले ही वह अचानक बेहोश हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

परिजन: कार्य दबाव के चलते हुई मौत बीएलओ के परिजनों के अनुसार अनुज ने एसआईआर का 85 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा कर लिया था। वह अपने लक्ष्य को 100 फीसदी तक पहुंचाने में जुटा था, इसे लेकर वह मानसिक तनाव में था। अनुज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरा में शिक्षक के पद पर नियुक्त था।


 

Read More एएनटीएफ का तस्करों पर शिकंजे की गोल्डन जुबली : छह माह में 50 इनामी सलाखों के पीछे, तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी

Post Comment

Comment List

Latest News

सिंधी कैम्प थाना पुलिस की कार्रवाई : अवैध कटार के साथ युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज कर जांच शुरू सिंधी कैम्प थाना पुलिस की कार्रवाई : अवैध कटार के साथ युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज कर जांच शुरू
अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से एक अवैध...
गुटेरेस ने युद्धविराम बढ़ाने का किया स्वागत : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने की दिशा में एक जरूरी कदम, बोले- इससे लड़ाई का एक निकलेगा वास्तविक समाधान
सीएम योगी का ममता बनर्जी पर तीखा हमला: कोई माई का लाल बंगाल की अस्मिता से नहीं कर सकता खिलवाड़, 4 मई को राज्य में लहराएगा भाजपा का “भगवा ध्वज”
पहलगाम हमले के शहीदों को मुख्यमंत्री की श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश
सीएचओ भर्ती परीक्षा-2020 पेपर लीक : एक और आरोपी गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारियां 21 पहुँचीं
किसानों को मिला संबल : 5 किस्तों में 2726 करोड़ रुपए हस्तांतरित, प्रदेश के लाखों किसानों को आर्थिक मजबूती
ईरान ने ट्रंप के युद्धविराम विस्तार को 'चाल' बताकर किया खारिज: कहा-हमने कभी इसकी मांग नहीं की, नौसैनिक नाकेबंदी की निंदा की