महाराष्ट्र में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : 25 लाख के इनामी टॉप कमांडर सहित 7 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था

महाराष्ट्र में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : 25 लाख के इनामी टॉप कमांडर सहित 7 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

साहसिक ऑपरेशन में सी-60 के एक बहादुर जवान दीपक चिन्ना मडावी देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देते हुए शहीद हो गए।

गढचिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में सुरक्षाबलों ने अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियानों में से एक को अंजाम देते हुए नक्सलियों की कमर तोड़ दी है। आज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भीषण मुठभेड़ में पुलिस की सी-60 कमांडो यूनिट ने 25 लाख रुपये के इनामी टॉप नक्सली कमांडर प्रभाकर सहित कुल 7 नक्सलियों को मार गिराया है। इस साहसिक ऑपरेशन में सी-60 के एक बहादुर जवान दीपक चिन्ना मडावी देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देते हुए शहीद हो गए। सूत्रों के अनुसार खुफिया एजेंसियों से सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ सीमा से सटे अबुझमाड़ के घने जंगलों में नक्सलियों का एक बड़ा दल और कंपनी नंबर 10 के सदस्य सक्रिय हैं। इसके बाद गढ़चिरोली पुलिस की विशेष यूनिट सी -60 और सीआरपीएफ की टुकडिय़ों ने नारायणपुर-गढ़चिरोली सीमा के पास फोड़ेवाड़ा गांव के जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

अभियान के दौरान नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने जवाब दिया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और कुछ नक्सलियों के शव बरामद किए। सर्च ऑपरेशन जारी रहने पर कुल मारे गए नक्सलियों की संख्या 7 जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं हो गई। मारे गए नक्सलियों में सबसे बड़ा नाम प्रभाकर का है। वह तेलंगाना के कामारेड्डी का रहने वाला था और नक्सलियों की गढ़चिरोली डिवीजनल कमेटी का प्रभारी था। उस पर सरकार ने 25 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। उसका मारा जाना नक्सली संगठन के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है।

 

Read More मणिपुर से अमूर फाल्कन दक्षिण अफ्रीका पहुंचे : संरक्षण के लिए उनके प्रवास को किया जा रहा ट्रैक, वापसी यात्रा पर निगरानी जारी

Read More दुबई में दहशत: ईरान, इजरायल और अमेरिका युद्ध के तनाव के बीच हवाई अड्डे पर फंसे पीवी सिंधु और मंचू विष्णु, बोलीं- सच में 'डरावना है यह सब'

 

 

 

Read More राहुल गांधी ने सैनिकों की समस्या पर सीतारमण को लिखा पत्र : दिव्यांगता पेंशन पर आयकर व्यवस्था वापस लेने की मांग, कहा- गंभीर वित्तीय संकट में है यह योजना

 

 

Tags: naxalites

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका