बिहार में जदयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर : निशांत कुमार से राजनीति में आने का आग्रह, एंट्री को लेकर सियासी हलचल तेज 

राजनीति में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी

बिहार में जदयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर : निशांत कुमार से राजनीति में आने का आग्रह, एंट्री को लेकर सियासी हलचल तेज 

कार्यकर्ताओं का मानना है कि नीतीश कुमार के बाद निशांत कुमार ही जदयू की कमान संभाल सकते हैं और उनके राजनीति में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

पटना। बिहार में पटना में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के समर्थन में पोस्टर लगाया गया है, जिसमें उनसे राजनीति में आने का आग्रह किया गया है। बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के कुछ महीनों से जदयू में आने की अटकलें जारी हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर सियासी हलचल तेज होती जा रही है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि नीतीश कुमार के बाद निशांत कुमार ही जदयू की कमान संभाल सकते हैं और उनके राजनीति में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

जदयू कार्यालय के बाहर लगाये गये एक पोस्टर में लिखा गया है,'जदयू के लोग करे पुकार, पार्टी में शामिल होइए निशांत कुमार।'पोस्टर्स में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनके बेटे निशांत कुमार की भी तस्वीर लगी है। एक अन्य पोस्टर में निशांत कुमार के नाम से होली, रमजान और रामनवमी की शुभकामनाएं दी गई हैं। हालांकि निशांत कुमार ने अब तक सक्रिय राजनीति में आने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन इन पोस्टरों से निशांत के राजनीति में आने की चर्चा जोरों पर है। निशांत कुमार पहले ही यह कह चुके हैं कि वे अपने पिता नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। 

निशांत कुमार के जदयू में आने की चर्चा पिछले वर्ष से ही हो रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कुछ नेता भी चाह रहे हैं कि वे राजनीति में आएं। वहीं,जदयू के बड़े नेता लगातार इस तरह की संभावनाओं को खारिज करते रहे हैं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भी श्री निशांत की राजनीति में आने की चर्चा ने जोर पकड़ा था।

 

Read More युद्धविराम शुरू होने के बाद से किसी भी देश पर कोई मिसाइल हमला नहीं, ड्रोन हमलों के लिए अमेरिका जिम्मेदार : आईआरजीसी

Tags: poster

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा पंजाब किंग्स तालिका में शीर्ष पर पहुंची, प्रभसिमरन और श्रेयस के बीच शतकीय साझेदारी आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा पंजाब किंग्स तालिका में शीर्ष पर पहुंची, प्रभसिमरन और श्रेयस के बीच शतकीय साझेदारी
पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। प्रभसिमरन सिंह (80) और श्रेयस अय्यर (66) की 139 रन...
मायावती का कांग्रेस और सपा पर हमला : आरक्षण को लेकर साधा निशाना, दोनों दल एसटी और ओबीसी के अधिकारों के मुद्दे पर बदलते रहे रुख
एमडीआर-183 पर अधूरी सड़क बनी मुसीबत,वन विभाग की रोक से अटका 5.9 किमी निर्माण
इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर किए हवाई हमले :  24 घंटों में 380 से अधिक ठिकानों को बनाया निशाना, मुख्यालय और लॉन्चर भी शामिल
आज का भविष्यफल    
शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान : 1422 लीटर घी सीज, बिलौना घी के एक बैच पर प्रतिबंध
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में तेजी : मामूली गिरावट के साथ सेंसेक्स 77,976 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नज़र