मेरे खिलाफ ईडी-सीबीआई छापेमारी की चल रही है तैयारी, चाय के साथ कर रहा हूं इंतजार : राहुल 

सीबीआई के दुरुपयोग पर चर्चा करने की मांग की है

मेरे खिलाफ ईडी-सीबीआई छापेमारी की चल रही है तैयारी, चाय के साथ कर रहा हूं इंतजार : राहुल 

संसद में बजट पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा था कि सरकार विपक्ष और देश के खिलाफ चक्रव्यूह बना रही है और मोदी सरकार को उनका यह बयान पसंद नहीं आया।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) उनके खिलाफ छापे मारने की तैयारी कर रहा है। कांग्रेस नेता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ईडी के एक अधिकारी ने उन्हें बताया है कि उनके खिलाफ छापे की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने आशंका जताई कि संसद में बजट पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा था कि सरकार विपक्ष और देश के खिलाफ चक्रव्यूह बना रही है और मोदी सरकार को उनका यह बयान पसंद नहीं आया। इसलिए उनके खिलाफ इस तरह की योजना बनाई जा रही है।

गांधी ने एक्स पर कहा कि जाहिर है, 2 इन 1 को मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया। ईडी के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया कि छापेमारी की योजना बनाई जा रही है। बांहें फैलाकर इंतजार कर रहा हूं। चाय और बिस्किट मेरे पास। इस बीच कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में पार्टी के व्हिप मणिकम टैगोर ने स्थगन प्रस्ताव देकर सरकार से ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग पर चर्चा करने की मांग की है।

 

Tags: Congress

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित