राहुल गांधी और खड़गे ने मतदाताओं से की वोट डालने की अपील

हिस्सेदारी न्याय का साथ और समर्थन दिया है

राहुल गांधी और खड़गे ने मतदाताओं से की वोट डालने की अपील

वो कांग्रेस के गारंटी को पूरा होता देखना चाहते हैं। देश ने इस बार युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय, हिस्सेदारी न्याय का साथ और समर्थन दिया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण का मतदान है और मतदाता बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकल कर लोकतंत्र के इस महा पर्व पर मतदान कर अपना योगदान करें। खडगे ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए आ$खरिी चरण का मतदान है। इंडिया समूह सीना ताने तानाशाही शक्तियों का मुक़ाबला कर रही है। लड़ाई अब अंतिम दौर में है। जनता हर दौर में हमारे साथ म•ाबूती से खड़ी रही। छह चरणों के बाद लोग हमें जीतता हुआ देखना चाहते हैं। वो कांग्रेस के गारंटी को पूरा होता देखना चाहते हैं। देश ने इस बार युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय, हिस्सेदारी न्याय का साथ और समर्थन दिया है।

लोकतंत्र का यह पर्व तभी कामयाब माना जाएगा जब लोकतांत्रिक शक्तियाँ तानाशाही शक्तियों को परास्त कर देंगी। अब जब 8 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर आप ईवीएम का बटन दबाएँगे तो अपने सामने संविधान की प्रस्तावना ''हम भारत के लोगों के बारे में सोचिएगा। हमारे किसानों, नौजवानों, श्रमिकों, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों व पिछड़े वर्गों के भविष्य के बारे में सोचिएगा। क्या आप फ़रि पांच साल उनको अन्याय,  अत्याचार और असमानता के दल-दल में ढकेलेंगे या उनके लिए एक उज्जवल, बेहतर व न्याय संगत भविष्य का निर्माण करेंगे। फ़ैसला आपको करना है। ध्यान रहे, अगर संविधान है तो हमारे मूलभूत मौलिक अधिकार बने रहेंगे।

युवा मतदाताओं से इंडिया समूह को वोट देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा, ''मेरे युवा साथी जो पहली बार वोट डालने वाले हैं, उनके कंधे पर बड़ी जिम्मिेदारी है। उनका मैं स्वागत करता हूँ। मेरा सबसे निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में वोट दें। बदलाव को वोट देकर, होगी सुखद शुरुआत, क्योंकि हाथ बदलेगा हालात। गांधी ने कहा कि सातवें और अंतिम चरण का मतदान है और अब तक के रुझानों से स्पष्ट है कि देश में इंडिया समूह की सरकार बनने जा रही है। मुझे गर्व है कि झुलसा देने वाली गर्मी में भी आप सभी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए वोट देने निकले हैं। आज भी बड़ी संख्या में बाहर निकल कर अहंकार और अत्याचार का प्रतीक बन चुकी इस सरकार पर अपने वोट से 'अंतिम प्रहार जरूर कीजिए। चार जून का सूरज देश में एक नया सवेरा लेकर आने जा रहा है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया, ''प्यारी बहनों, प्यारे भाइयों आज चुनाव का आखिरी चरण है और अब तक यह साफ हो चुका है कि इंडिया समूह की सरकार बनने जा रही है। आपकी अधिक से अधिक भागीदारी इंडिया समूह को और ज्यादा मजबूत बनाएगी। अपने अनुभव के आधार पर, अपने विवेक से, अपने मुद्दों पर भारी से भारी संख्या में मतदान करें। अपने संविधान, अपने लोकतंत्र के लिए मतदान करें और एक ऐसी सरकार बनाएं जो सिर्फ आपके लिए काम करे।

Read More बजट 2026: 'बॉयो फार्मा शक्ति' योजना शुरू करने की घोषणा; 10,000 करोड़ रुपये का होगा निवेश 

Tags: appeal

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग