राहुल गांधी ने उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन किए

राहुल गांधी ने उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन किए

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत मध्यप्रदेश के उज्जैन पहुंचे गांधी ने अपरान्ह महाकाल भगवान के दर्शन कर पूजा की। इस दौरान वे केसरिया दुपट्टा गले में धारण किए हुए थे।

उज्जैन। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आज उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर पूजा की।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत मध्यप्रदेश के उज्जैन पहुंचे गांधी ने अपरान्ह महाकाल भगवान के दर्शन कर पूजा की। इस दौरान वे केसरिया दुपट्टा गले में धारण किए हुए थे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 

पटवारी ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि गांधी ने बाबा महाकाल के दरबार में पूजा अर्चन कर देशवासियों की खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने इस संबंध में अनेक फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। 

इसके पहले गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शाजापुर जिले से उज्जैन जिले में आयी। इस यात्रा का रात्रि का पड़ाव राजगढ़ जिले में रहा। सुबह यात्रा शाजापुर जिले में पहुंची और सारंगपुर में अकोदिया नाका से पदयात्रा भी प्रारंभ हुयी। गांधी ने शाजापुर जिला मुख्यालय पहुंचकर एक सभा को संबोधित किया और इसके बाद वे उज्जैन पहुंचे। 

Read More घर बैठे प्रोपर्टी का रजिस्ट्रेशन महंगा : 20 गुना तक दरें बढ़ाई, जेल में बैठे व्यक्ति को केवल 50 रुपए अतिरिक्त फीस पर मिलेगी ये सुविधा

उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद यहां गोपाल मंदिर क्षेत्र से पदयात्रा प्रारंभ हुयी, जो देवास गेट पर संपन्न होगी। इसके बाद गांधी सभा भी संबोधित करेंगे। श्री गांधी का रात्रिविश्राम आज इंगोरिया (उज्जैन) में होगा।   

Read More सोनिया गांधी कौन? भारतीय या​ विदेशी, नागरिकता मामले में कोर्ट ने जारी किया नोटिस

गांधी की यात्रा का कल यानी बुधवार को मध्यप्रदेश में अंतिम दिन है। इसके बाद यह यात्रा राजस्थान राज्य की ओर चली जाएगी। गांधी ने दो मार्च को मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में इस यात्रा के साथ राजस्थान के धौलपुर से प्रवेश किया था। 

Read More पंजाब दौरे पर दिल्ली कैबिनेट: सीएम रेखा गुप्ता ने स्वर्ण मंदिर में धोए जूठे बर्तन, श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री ही संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।...
मोदी पर विवादित नारा लगाने वाली मंजुलता मीना अपने बयान पर कायम, कहा- मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया
जेडीए द्वारा 16 से 24 दिसंबर तक होगा शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 का आयोजन, लंबित मामलों का होगा निस्तारण
आम आदमी की जेब पर फिर पड़ेगी की महंगाई की मार, थोक मुद्रास्फीति की दर लगातार दूसरे महीने शून्य से नीचे
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, बिना नंबर की क्रेटा कार व 49 हजार नकद बरामद
दरभंगा से लगातार हैं 6 बार के विधायक संजय सरावगी बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, जिम्मेदारी मिलते ही दिया संगठन को मजबूत करने का संदेश
कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल, एक दिवसीय विशेष सत्र की रणनीति पर होगी चर्चा