रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया कोश्यारी का इस्तीफा

रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया

राष्ट्रपति ने कोश्यारी के साथ ही लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है। इनके अलावा राष्ट्रपति ने 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बड़ा फेरबदल किया है।

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत ङ्क्षसह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया और उनके स्थान पर रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मुर्मू ने रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है। बैस इससे पहले झारखंड के राज्यपाल थे।

राष्ट्रपति ने कोश्यारी के साथ ही लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है। इनके अलावा राष्ट्रपति ने 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बड़ा फेरबदल किया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी महाराज और अन्य महान व्यक्तित्वों पर उनकी टिप्पणी पर हालिया उपजे विवाद के बाद विपक्षी दलों ने कोशियारी के इस्तीफे की मांग की थी।

राज्य में शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)  सहित महाराष्ट्र के विपक्षी दलों ने उनकी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए उनके इस्तीफे की मांग की थी। कोश्यारी ने पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपनी इच्छा जाहिर की थी कि वह शीर्ष पद से हटना चाहते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को मोतीदुगरी गणेश मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री...
दिल्ली में घने कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित, चार फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
एसआई पेपर लीक : 3 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और डमी कैंडिडेट वीडीओ गिरफ्तार, सेल्फ सरेंडर की अपील
हाईवे पर 6 गाड़ियां भिड़ीं : महिला सहित चार यात्रियों की मौत, नहीं हो पाई मृतकों की शिनाख्त ; कई घायल उदयपुर रेफर
पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग