15 साल के जंगलराज का रिपोर्ट कार्ड शून्य बट्टा सन्नाटा : लालू-राबड़ी के शासन में बिहार में नहीं बना कोई एक्सप्रेसवे, मोदी ने कहा- राजग के समय हुए विकास कार्य 

पंद्रह वर्षों में बिहार में कोई एक्सप्रेसवे नही बना

15 साल के जंगलराज का रिपोर्ट कार्ड शून्य बट्टा सन्नाटा : लालू-राबड़ी के शासन में बिहार में नहीं बना कोई एक्सप्रेसवे, मोदी ने कहा- राजग के समय हुए विकास कार्य 
मोदी ने आज अररिया में अपनी चुनावी सभा मे राजद शासन के पंद्रह साल को शून्य से जोड़ा। उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी के पंद्रह वर्षों में बिहार में कोई एक्सप्रेसवे नही बना, कोई पर्यटन विकसित नही हुआ, शोक बन चुकी कोसी नदी पर कोई पुल नही बना, खेलकूद के लिए कोई परिसर विकसित नही हुआ, कोई आईआईटी, आईआईएम या कानून का विश्वविद्यालय नही बना।

अररिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के लालू- राबड़ी राज पर तंज कसते हुए कहा कि पंद्रह साल के जंगल राज का रिपोर्ट कार्ड बोलता है, शून्य बट्टा सन्नाटा। मोदी ने आज अररिया में अपनी चुनावी सभा मे राजद शासन के पंद्रह साल को शून्य से जोड़ा। उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी के पंद्रह वर्षों में बिहार में कोई एक्सप्रेसवे नही बना, कोई पर्यटन विकसित नही हुआ, शोक बन चुकी कोसी नदी पर कोई पुल नही बना, खेलकूद के लिए कोई परिसर विकसित नही हुआ, कोई आईआईटी, आईआईएम या कानून का विश्वविद्यालय नही बना। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास की गति भी शून्य के जैसी ही रही, मतलब पूरा रिपोर्ट कार्ड 'शून्य बट्टा सन्नाटा'।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2005 में बिहार में आई नीतीश कुमार की सरकार ने प्रदेश को जंगलराज की विभीषिका से निकाला और 2015 से केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने उसे गति प्रदान की। उन्होंने कहा कि राजद काल के शून्य के मुकाबले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के समय विकास के कार्य हुए। उन्होंने कहा कि पटना में भारतीय प्रद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), गया में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), पटना में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बन कर तैयार हुआ और दरभंगा में एम्स निर्माणाधीन है। 
बिहार में चार केंद्रीय विश्वविद्यालय काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंगा पर चार बड़े पुल जेपी सेतु, वीर कुंवर सिंह सेतु,श्रीकृष्ण सेतु और सिमरिया घाट पर  सेतु बने हैं।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पुराने महात्मा गांधी सेतु का जीर्णोद्धार किया गया है और गंगा पर आठ नए सेतु बनाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि कोसी पर भी तीन नए सेतु बने हैं और तीन पर काम चल रहा है। उन्होने कहा कि एनडीए के कार्यकाल में सात नये एक्सप्रेसवे बने हैं। मोदी ने सीमांचल के विकास पर जोर देते हुए कहा कि नदियों पर पूल के अलावा प्रदेश में 90 साल बाद फारबिसगंज को दरभंगा से रेल संपर्क से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन इस क्षेत्र की तस्वीर बदल देगी।

 

Read More ब्रिटेन में पटरी पर मौत का मंजर : 2 ट्रेनों की टक्कर, एक ट्रेन चालक सहित 2 लोगों की मौत; 89 लोग घायल

Read More शादी समारोह में आए 4 रिश्तेदारों की पार्वती नदी में डूबने से मौत

 

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश