ब्रिटेन में अतिवाद के बढ़ते मामलों के खिलाफ ऋषि सुनक ने दी चेतावनी 

आपराधिक घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि देखी गई है

ब्रिटेन में अतिवाद के बढ़ते मामलों के खिलाफ ऋषि सुनक ने दी चेतावनी 
प्रधानमंत्री सुनक ने इस्लामी चरमपंथी समूहों पर शनिवार को जोरदार हमला करते हुए कहा कि उन्होंने कानूनों की बिल्कुल परवाह नहीं है।

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि हाल के महीनों में इंग्लैंड में इस्लमी चरमपंथियों की ओर से व्यवधान डालने और आपराधिक घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि देखी गई है। जो विरोध प्रदर्शन के रूप में शुरू हुआ वह अब धमकियों और हिंसा में बदल गया है। यहूदी बच्चे स्कूल ड्रेस पहनने से डरते हैं कि कहीं उनकी पहचान उजागर न हो जए। प्रधानमंत्री सुनक ने इस्लामी चरमपंथी समूहों पर शनिवार को जोरदार हमला करते हुए कहा कि उन्होंने कानूनों की बिल्कुल परवाह नहीं है और वे हिंसात्मक तरीकों से अन्य धार्मिक समूहों को आतंकित करने में लगे हैं।  ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने देश में अतिवाद के बढ़ते मामलों के खिलाफ चेतावनी दी है कि लोगों को शांतिपूर्वक मार्च और विरोध करने का अधिकार है, लेकिन वे हिंसा और उग्रवाद की अपील नहीं कर सकते। सुनक ने कहा कि हाल के महीनों में चरमपंथियों की ओर से व्यवधान और आपराधिक घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि देखी गई है। जो विरोध प्रदर्शन के रूप में शुरू हुआ, वह अब धमकियों और हिंसा में बदल गया है। यहूदी बच्चे स्कूल ड्रेस पहनने से डरते हैं कि कहीं उनकी पहचान उजागर न हो जाए।  एक आतंकवादी समूह हमास के कार्यों के लिए मुस्लिम महिलाओं के साथ सड़क पर दुर्व्यवहार किया जाता है। अब हमारा लोकतंत्र ही निशाने पर है। उन्होंने स्वीकार किया कि दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों से अप्रवासी यहां आए हैं। 

एक धर्मनिष्ठ मुस्लिम और देशभक्त नागरिक हो सकते हैं या एक प्रतिबद्ध यहूदी हो सकते हैं। लेकिन दुनिया के सबसे सफल बहुजातीय, बहुआस्था वाले लोकतंत्र के निर्माण में हमारी महान उपलब्धि को जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है। सुनक ने कहा कि हमास द्वारा इजरायल पर हमले के बाद से कई समूह विभाजनकारी, घृणित वैचारिक एजेंडे को बढ़ाने के लिए युद्ध का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। कई अवसरों पर ऐसे लोग विरोध प्रदर्शन का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। इस्लामिक चरमपंथी और धुर दक्षिणपंथी समूह एक जहर फैला रहे हैं। वह चरमपंथ है। लोगों को मार्च करने और विरोध जताने का अधिकार है, लेकिन वे हिंसक जिहाद की अपील नहीं कर सकते। 

Tags: rishi

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरियाली अमावस्या पर विधानसभा परिसर में वासुदेव देवनानी ने लगाए आम के पौधे, हरित राजस्थान के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान हरियाली अमावस्या पर विधानसभा परिसर में वासुदेव देवनानी ने लगाए आम के पौधे, हरित राजस्थान के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
हरियाली अमावस्या पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा परिसर में आम के पौधे लगाए। पर्यावरण संरक्षण और हरित राजस्थान...
राज्यसभा में खरगे और नड्डा के बीच तीखी बहस: विपक्ष ने किया हंगामा, कांग्रेस समेत कई दलों ने किया वॉकआउट
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, जल्द आएगा ‘जंतर-मंतर सीजन-2’, वॉलंटियर्स मीट को लेकर लगाए गंभीर आरोप
थाईलैंड में स्कूल गोलीकांड के बाद बड़ा एक्शन: सरकार ने नए गन परमिट पर लगाई रोक, अवैध हथियारों पर कसेगा शिकंजा
वासुदेव देवनानी ने कमला देवी के निधन पर व्यक्त की संवेदना, सादगी और त्यागपूर्ण जीवन को किया याद
विभागों को लेकर खींचतान खत्म! शिवकुमार ने 19 मंत्रियों को बांटे विभाग, अब सदन में सरकार के ‘नए सिपाही’ संभालेंगे मोर्चा
हाथी गांव में सजा शाही हाथी फैशन शो: विश्व हाथी दिवस पर पारंपरिक पोशाक और प्राचीन आभूषणों से सजे हाथियों ने किया रैंप वॉक, संरक्षण का दिया संदेश