‘सपनों की उड़ान-सशक्त युवा संवाद कार्यक्रम’ अब 2 अक्टूबर को, युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा

 ‘सपनों की उड़ान-सशक्त युवा संवाद कार्यक्रम’ अब 2 अक्टूबर को, युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
‘जन सेवा हो प्रभु सेवा’ अभियान के तहत प्रस्तावित ‘सपनों की उड़ान-सशक्त युवा संवाद’ कार्यक्रम अब 2 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे भवानी निकेतन महाविद्यालय में। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में नशामुक्ति मानव श्रृंखला, लघु फिल्म, नुक्कड़ नाटक और विभिन्न पोर्टल-सेवाओं का शुभारंभ।

जयपुर। राजस्थान सरकार के सेवा संकल्प अभियान ‘जन सेवा हो प्रभु सेवा’ के तहत 1 अक्टूबर को प्रस्तावित ‘सपनों की उड़ान-सशक्त युवा संवाद कार्यक्रम’ अब 2 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे भवानी निकेतन महाविद्यालय परिसर, सीकर रोड में आयोजित होगा। राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव को लेकर जिला कलक्टर संदेश नायक ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत ‘नशा मुक्त युवा’ मानव श्रृंखला के अवलोकन से होगी। इसके बाद खेल एवं युवा मामलों के मंत्री का उद्बोधन, ‘नई किरण’ लघु फिल्म का प्रदर्शन और नशामुक्ति पर नुक्कड़ नाटक होगा।

इस दौरान माय भारत पोर्टल पर नशामुक्ति क्विज, प्रतिभा/खेल मित्र और खेलो राजस्थान गेम्स पोर्टल तथा स्मार्ट मूल निवास प्रमाण पत्र सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास-लोकार्पण के साथ अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान और युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री का ‘युवा संवाद’, नशामुक्ति शपथ और उद्बोधन कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहेंगे। कलक्टर ने संबंधित शैक्षणिक संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों और विभागीय अधिकारियों को समय पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 571 अंक टूटा; निफ्टी 22,422 पर बंद, ऑटो शेयरों में भारी बिकवाली लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 571 अंक टूटा; निफ्टी 22,422 पर बंद, ऑटो शेयरों में भारी बिकवाली
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार चौथे दिन भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 570.59 अंक टूटकर 71,909.70...
बीएसएनएल के 26वें स्थापना दिवस पर 5 किलोमीटर दौड़, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिखाया उत्साह
अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने की 6 प्रमुख रणनीतिक पहलों की घोषणा, सैन्य पुनर्गठन पर जोर
UPSC के 100 साल: मोदी बोले- लोकसेवा में ऐसे युवा आएं, जिनके लिए नागरिक सेवा सर्वोपरि हो; 'नागरिक देवो भव' के मंत्र के साथ सुशासन पर दिया विशेष जोर
झूठों का झुंड से भंग कर दो तक : कठघरे में यूपी पुलिस, कांग्रेस ने कहा- कोर्ट की टिप्पणियों से पुलिस का चेहरा बेनकाब 
‘सपनों की उड़ान-सशक्त युवा संवाद कार्यक्रम’ अब 2 अक्टूबर को, युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
2 और 15 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’, व्यापारियों ने एमडीआर के विरोध में किया देशव्यापी आह्वान